भारत जोड़ो यात्रा में लगे मोदी-मोदी के नारे, राहुल गांधी ने दिया ऐसा रिक्शन, जानकर रह जाएंगे हैरान

भारत जोड़ो यात्रा-2022 भारत जोड़ो यात्रा में लगे मोदी-मोदी के नारे, राहुल गांधी ने दिया ऐसा रिक्शन, जानकर रह जाएंगे हैरान

Anupam Tiwari
Update: 2022-12-05 16:14 GMT
भारत जोड़ो यात्रा में लगे मोदी-मोदी के नारे, राहुल गांधी ने दिया ऐसा रिक्शन, जानकर रह जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को राजस्थान में पहुंच गई है। लेकिन जब यह यात्रा मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में थी, तब एक ऐसा वाकया हुआ कि आप जाकर हैरान रह जाएंगे। दरअसल, राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल कुछ नेता जब जिले के सोयत कला से गुजर रहे थे, उसी दौरान कुछ लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए।  इस दौरान राहुल और उनके साथ चल रहे नेताओं ने नारे लगा रहे लोगों को अपने साथ चलने को कहा, लेकिन जब लोगों ने तब भी नारा लगाना बंद नहीं किया, तो राहुल गांधी ने उन्हें अनोखे अंदाज मे जवाब दिया और मोदी-मोदी के नारे लगा रहे लोगों की ओर फ्लाइंग किस किया। हालांकि, वहां चल रहे कुछ लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब इस वाकया का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रविवार शाम को भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश करने से पहले यह पदयात्रा मध्यप्रदेश के आगर मालवा में थी। यह यात्रा मध्यप्रदेश में 12 दिन तक रही थी। भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र की पदयात्रा के बाद बुरहानपुर जिले के बोदरली से मध्यप्रदेश में 23 नवंबर को एंट्री की थी। अब यह यात्रा राजस्थान में पहुंच गई है। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ समेत पार्टी के अन्य कई नेता भी शामिल रहे। यहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल राहुल गांधी समेत यात्रा में शामिल यात्रियों और नेताओं का भव्य स्वागत किया। यहां राहुल ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और कमलनाथ के साथ मिलकर आदिवासी लोगों के डांस भी किया।

राजस्थान में छिड़ा था पोस्टर वार

भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में एंट्री से पहले गहलोत और पायलट गुट में पोस्टर वॉर छिड़ गया था। दोनों गुट के नेता खुद को राहुल का करीबी बताने की होड़ में लग गए। कांग्रेस भले ही लगातार यह दावा कर रही है कि राजस्थान की सियासत में सबकुछ ठीक चल रहा है। लेकिन राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच काफी लंबे समय से चल रही है और आपसी तकरार रूकने का नाम नहीं ले रही है। इन दोनों नेताओं के बीच पोस्टर को लेकर अब नया विवाद शुरू हो गया है। दोनों ही नेताओं के समर्थक राहुल गांधी की पदयात्रा से पहले एक तरफा पोस्टर प्रदर्शन करने की कोशिश में लगे हुए हैं। यही नहीं इस पदयात्रा में दोनों ही दिग्गजों के सर्मथकों के बीच सियासी शक्ति को उजागर करने की होड़ मची हुई है।

 

Tags:    

Similar News