नवजोत सिंह सिद्धू को मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान! जानिए कैसे निकला सुलह का ये फॉर्मूला?

नवजोत सिंह सिद्धू को मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान! जानिए कैसे निकला सुलह का ये फॉर्मूला?

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-15 11:21 GMT
नवजोत सिंह सिद्धू को मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान! जानिए कैसे निकला सुलह का ये फॉर्मूला?

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पार्टी की स्टेट यूनिट में चल रहे संकट के बीच नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) का प्रमुख बनाया जा सकता है। वह मौजूदा सुनील जाखड़ की जगह लेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह सिद्धू को पीपीसीसी प्रमुख बनाने के पक्ष में नहीं है। वह पहले ही कह चुके हैं कि वह कई सही नेताओं की अनदेखी करके सिद्धू को पीपीसीसी प्रमुख के पद पर पदोन्नत करने के खिलाफ है। हलांकि पार्टी आलाकमान इसके बावजूद सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपने पर काम कर रही है।

पार्टी आलाकमान ने सिद्धू से अपनी टीम भी चुनने के लिए मशविरा किया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से चर्चा के दौरान उन्हें कई वर्चुअल मीटिंग का हिस्सा बनाया गया। सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपने की औपचारिक घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है। सिद्धू पहले से ही विभिन्न पार्टी नेताओं अपने पक्ष में कर उनका समर्थन जुटा रहे हैं। सिद्धू के पीपीसीसी प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद कार्यकर्ता स्वर्ण मंदिर की यात्रा की तैयारी कर रहे हैं।

जिस तरह से अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच विवाद चल रहा है उसे देखते हुए दोनों नेता एक साथ कैसे काम करेंगे यह देखना होगा। हालांकि पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच सुलह हो गई है। सुलह का यह फॉर्मूला सोनिया गांधी की प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद लिया गया है। प्रशांत किशोर ने पंजाब की जमीनी स्थिति की जानकारी देते हुए सोनिया गांधी को बताया था कि विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पार्टी को दोनों ही धुरंधर नेताओं की जरूरत है।
 

Tags:    

Similar News