17 दिसम्बर को निषाद पार्टी और भाजपा करेगी संयुक्त रैली

उत्तर प्रदेश 17 दिसम्बर को निषाद पार्टी और भाजपा करेगी संयुक्त रैली

IANS News
Update: 2021-12-16 14:30 GMT
17 दिसम्बर को निषाद पार्टी और भाजपा करेगी संयुक्त रैली

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सभी दलों ने सत्ता पाने के लिये पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी क्रम में निषाद पार्टी और भाजपा 17 दिसम्बर को लखनऊ में एक रैली करने जा रही है। इस रैली को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि लखनऊ स्थित रमाबाई अंबेडकर मैदान में 17 दिसंबर को एक रैली आयोजित होने जा रही है।

भाजपा के निषाद पार्टी के साथ गठबंधन के बाद यह पहली संयुक्त रैली है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के साथ मंच पर मौजूद रहेंगे। यूपी में चुनावी सरगर्मी के बीच बड़े दल छोटे दलों को साथ लाने में काफी सक्रियता दिखा रहे हैं। भाजपा ने भी निषाद पार्टी के साथ गठबंधन किया है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अखिलेश यादव की इस रणनीति को तोड़ने में भाजपा किस प्रकार सफल हो पाती है। ऐसा माना जा रहा है की भाजपा द्वारा इस संयुक्त निषाद रैली के माध्यम से प्रदेश में लगभग 4 प्रतिशत जनसंख्या वाले निषाद-मछुवारा मतदाताओं को साधते हुए प्रदेश के कई सीटों पर इनके प्रभाव का फायदा उठाना चाह रही है। इस संयुक्त रैली द्वारा भाजपा की नजर सपा द्वारा अनेक छोटे दलों के साथ किये गए गठबंधन के प्रभाव को भी कम करना होगा।

वर्ष 2017 और 2019 के चुनावों में भाजपा द्वारा प्रदेश में जिस प्रकार से अप्रत्याशित जीत हासिल की गयी, उसमें निषाद समुदाय का भाजपा के पक्ष में बड़ी संख्या में मतदान करना भी एक अहम कारक माना जाता है। निषाद वोटरों को साधने के लिए आयोजित की जा रही, इस संयुक्त रैली द्वारा भाजपा नेता निषाद समुदाय के लिए राज्य में किये गए महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी देंगे।

(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News