द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को मिली पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति, यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया, दक्षिण भारत में भी मिला जमकर समर्थन

राष्ट्रपति चुनाव 2022 लाइव अपडेट द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को मिली पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति, यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया, दक्षिण भारत में भी मिला जमकर समर्थन

ANAND VANI
Update: 2022-07-21 03:07 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिन भर चली मतगणना के बाद देश के पंद्रहवे राष्ट्रपति के नाम का आधिकारिक ऐलान हो गया है. जैसा कि तय नजर आ रहा था द्रोपदी मुर्मू की जीत पहले से तय थी. उन्होंने वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है. जिसके बाद वो देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बन गई हैं. एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को कुल 2824 मत प्राप्त हुए जिनकी वैल्यू 676803 थी वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को  I877 मत प्राप्त हुए जिनकी वैल्यू 380177 रही। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को  64 फीसदी वोट मिले हैं. वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 36 फीसदी मत प्राप्त हुए।                                                                                          

तीसरे राउंड की गिनती के बाद ही एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। तीसरे राउंड की गिनती में ही उन्होंने राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 50 प्रतिशत वोट हासिल कर लिया है। एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू तीसरे राउंड में भी  विपक्ष के उम्मीदवार से भारी मतों से आगे हैं। जीत का जश्न पहले ही शुरू हो चुका है। मुर्मू के निवास स्थान पर पंहुचकर पीएम मोदी ने उनको महामहिम बनने के शुभकामनाएं दी। 

 बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुर्मू के दिल्ली स्थित निवास पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में पीएम नरेंद्र मोदी भी द्रोपदी मुर्मू को बधाई देने यहां पहुंचने वाले हैं।

जीत से पहले ही शुरू हुआ जश्न

मुर्मू की जीत के ऐलान से पहले ही ओडिशा में  जश्न शुरू हो गया था । खासकर मयूरभंज में जिले के लोगों में उत्साह का ठिकाना नहीं है। यहां पर 50 क्विंटल लड्डू बनाए जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि अधिकारिक घोषणा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्रोपदी मुर्मू के घर जा सकते हैं। 

राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना जारी है.वहीं  दूसरे चरण की मतगणना समाप्त हो चुकी है।  दूसरे चरण की मतगणना में भी एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से आगे चल रही हैं। अबतक एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को कुल 1349 वोट मिले हैं. वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 537 वोट मिले हैं। द्रौपदी मुर्मू की वोटों की वैल्यू 4.83 लाख हो गई है. वहीं यशवंत सिन्हा को मिले वोटों की वैल्यू 1.89 लाख है.

राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना जारी है. पहले चरण के वोटों की गिनती पूरी हो गई है. जिसमें सांसदो के वोटों की गिनती की गई । एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू  प्रथम चरण में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से ज्यादा वोट लेकर आगे है। पहले चरण में कुल 748 वोट में से मुर्मू को 540 वोट मिले हैं वहीं यशवंत सिन्हा को 208 वोट प्राप्त हो पाए हैं और 15 वोट इनवैलिड पाए गए हैं अब विधायकों के वोटों की गिनती की जा रही है। 

आज देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएंगा। सुबह 11 बजे से वोट की काउंटिंग होना शुरू हो जाएंगी। मतपेटियां मंगलवार शाम को ही संसद भवन में पहुंच गई, कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियों को स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है। इससे पहले सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी।

सबसे पहले सांसदों के वोटों की मतगणना होगी। उसके बाद वर्णमाला क्रम में दस राज्य के विधानसभा में विधायकों द्वारा डाले गए वोटों की काउंटिंग होगी। काउंटिंग अधिकारी वोटों की गिनती करने के लिए पहुंच गए।  काउंटिंग का कार्य संसद भवन के उसी कमरे में होगी जहां सांसदों ने वोट डाले थे।

20 राज्यों के वोट गिने जाने के बाद काउंटिंग अधिकारी जानकारी देंगे। ये क्रम फिर दोहराया जाएगा, और अंत में हार जीत के नतीजों  की घोषणा होगी।  मतपत्रों से वोट डाले गए थे।   संसद भवन में वोटिंग का परसेंट 99.18 रहा। वहीं देश के दस राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 100 फीसदी वोटिंग हुई थी। जबकि कई  प्रदेशों में   क्रॉस वोटिंग होने की सूचना मिली थी।

Tags:    

Similar News