पंजाब सीएम चन्नी ने चुनाव से पहले किसानों को दिया बड़ा तोहफा, कर्ज माफी का किया ऐलान

लाइव अपडेट पंजाब सीएम चन्नी ने चुनाव से पहले किसानों को दिया बड़ा तोहफा, कर्ज माफी का किया ऐलान

ANAND VANI
Update: 2021-12-24 05:15 GMT
पंजाब सीएम चन्नी ने चुनाव से पहले किसानों को दिया बड़ा तोहफा, कर्ज माफी का किया ऐलान
हाईलाइट
  • 2 लाख रुपये तक का किसान कर्जा माफ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगले नए साल में होने वाले चुनावों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बड़ी घोषणा कर दी। पंजाब की चन्नी सरकार ने नए साल से पहले किसानों को बड़ी सौगात दी है, पंजाब में कांग्रेस की ओर से घोषित इस घोषणा को चुनावों में किसानों के लिए बड़ी घोषणा माना जा रहा है। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चला है।सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आज किसानों की कर्जमाफी की घोषणा की। किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्जा माफ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 से 15 दिनों में किसानों के खाते में राशि जमा करवा दी जाएगी। चन्नी सरकार के इस निर्णय से लगभग दो लाख परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।  

संयुक्त किसान मोर्चा की एक और बड़ी मांग को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने पंजाब पुलिस द्वारा उन किसानों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी 31 दिसंबर तक रद्द करने की भी घोषणा की है, जिन्होंने राज्य में काले कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध किया था।

सीएम ने कहा है कि सरकार किसानों का कर्ज माफ करने के लिए 12 सौ करोड़ रुपये की धनराशि देंगे। पांच एकड़ तक के जमीन मालिकों के दो लाख तक कर्ज पूरी तरह माफ हो जाएंगे। बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने 5.63 लाख किसानों का 4 हजार 610 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। इनमें से 1.34 लाख छोटे किसानों को 980 करोड़ रुपये की राहत मिली थी।  वहीं 4.29 लाख सीमांत किसानों को 3 हजार 630 करोड़ रुपये की कर्ज माफी का फायदा मिला था। 

 

 

Tags:    

Similar News