सपा प्रमुख अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा आज पहुंचेगी बुदेलखंड

वोट लुभाने की विजय यात्रा सपा प्रमुख अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा आज पहुंचेगी बुदेलखंड

ANAND VANI
Update: 2021-12-03 04:09 GMT
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा आज पहुंचेगी बुदेलखंड
हाईलाइट
  • चुनावी प्रचार का विजय रथ

डिजिटल डेस्क, झांसी। उत्तर प्रदेश में आगमी विधानसभा चुनावों को लेकर हर पार्टी की तैयारिया जोरों पर है। चुनाव के चलते उत्तर प्रदेश की राजनीति दिन प्रतिदिन गरमा रही है। वोटरों को लुभाने का प्रयास हर राजनीतिक पार्टी प्रयास  कर रही है जगह जगह जनता के बीच पहुंच रही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा आज झांसी पहुंचेंगी। रथ यात्रा के रोड शो के आयोजन को लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को  मिल रहा है। 

मिशन बुंदेलखंड पर निकले यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव  पूरे सूबे में ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। शुक्रवार को अखिलेश के मिशन बुंदेलखंड का तीसरा दिन है। तीसरे चरण में झांसी में अपनी विजय रथ यात्रा निकालेंगे। 19 सीटों का बुंदेलखंड सियासी तौर पर इस बार सपा के लिए काफी अहम माना जा रहा है। ऐसे में सपा को इस बार बुंदेलखंड के इलाके से बहुत ज्यादा उम्मीदें बनी हुई हैं। समाजवादी पार्टी अपने साथ छोटे-छोटे दलों का बड़ा गठबंधन बनाने में जुटी है। शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे विजय रथ की शुरुआत होगी। वहीं झांसी के लक्ष्मी गार्डन, इलाइट चौराहा, जेल चौराहा, कचहरी चौराहा, कुंज वाटिका विवाह घर, मण्डी तिराहा, विश्वविद्यालय गेट, मेडीकल कालेज गेट, मेडीकल वाईपास तिराहा होते उनकी विजय यात्रा निकलेगी । इन जगहों पर उनका कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत भी किया जायेगा। इसके बाद वह बड़ागांव स्थित महंत लक्ष्मण दास कन्या इण्टर कॉलेज में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगें। वहीं चिरगांव में राष्ट्रीय कवि मैथिलीशरण महाविद्यालय व मोंठ में टीका राम महाविद्यालय में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

अखिलेश यादव ने बीजेपी की योगी सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगा रहे है। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान किसानों का मुद्दा उठाया। वहीं कहा कि परिवार के हर सदस्य का दर्द एक परिवार का आदमी ही समझ सकता है। दरअसल बुंदेलखंड में हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट मिलाकर एक मंडल है। झांसी, ललितपुर, जालौन मिलाकर दूसरा मंडल है। वहीं यहां कुल सात जिले और 19 विधानसभा सीटें हैं। अखिलेश यादव के लिए बुंदेलखंड एक बड़ी चुनौती  है। इससे पहले साल 2012 और 2017 में सपा के बुदेलखंडी चुनावी गणित की बात की जाए तो साल 2012 में समाजवादी पार्टी ने बुंदेलखंड की छह सीटों पर जीत दर्ज  की थी। वहीं 2017 में  सपा एक सीट पर सिमट कर रह गई।

सपा पार्टी नेता अखिलेश यादव का कई जगहों पर स्वागत करने के लिए सपा कार्यकर्ताओं की झांसी में भी तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। सपा मुखिया  पूर्व सीएम अखिलेश यादव ललितपुर में रोड शो करते हुए एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। । सपा गढ़ में एक बार फिर सम्मानपूर्वक चुनावी जीत करने के लिए कोशिश में जुटी है। और सपा यहां  बेहतर प्रदर्शन का दावा ठोंक रही है। 

 

Tags:    

Similar News