पंजाब सियासत में हलचल, कैबिनेट शपथ ग्रहण से पहले गुटबाजी शुरू

कैबिनेट विस्तार पंजाब सियासत में हलचल, कैबिनेट शपथ ग्रहण से पहले गुटबाजी शुरू

Anupam Tiwari
Update: 2021-09-26 09:09 GMT
पंजाब सियासत में हलचल, कैबिनेट शपथ ग्रहण से पहले गुटबाजी शुरू
हाईलाइट
  • पंजाब सियासत में हलचल

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में नए मुख्यमंत्री चरणसिंह चन्नी के कैबिनेट विस्तार से पहले ही गुटबाजी शुरू हो गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक गुरकीरत कोटली का नाम पहले सूची में शामिल था बाद में काका रणदीप सिंह को जगह देने के लिए बाहर कर दिया गया। उसके बाद कोटली नाराज हो गए और कांग्रेस नेता उनको मनानें में जुट गए। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक में पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह के नाम को लेकर पार्टी के ही सात विधायकों ने विरोध दर्ज कराया है। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को चिट्ठी लिखकर राणा गुरजीत सिंह को कैबिनट में शामिल ना करने की मांग की गई है। दरअसल, मंत्री रहते हुए राणा गुरजीत सिंह माइनिंग के टेंडर अपने नौकरों के नाम पर लेने के आरोपी रह चुके हैं। इसी को आधार बनाते हुए सात विधायकों ने पार्टी प्रमुख को चिट्ठी लिखकर उन्हें मंत्री ना बनाने की मांग रखी है। 

गुरकीरत अंदर तो कुलजीत सिंह नागरा बाहर

बता दें कि कैबिनेट विस्तार से पहले विधायक अपने जुगाड़ में लगे हैं। एक बार खबर आई कि गुरकीरत सिंह का नाम कैबिनेट में शामिल करने से हटा दिया गया लेकिन भारी विरोध के बाद उनकी वापसी तय मानी जा रही हैं। अब विधायक कुलजीत सिंह नागरा का नाम बाहर किए जाने की सूचना है , जिससे उनके समर्थक नाराज हो गए हैं। माना जा रहा है कि काका रणदीप नाभा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पसंद के नेता हैं। इसलिए उनका नाम सूची से बाहर नहीं किया जा सकता हैं। कुल मिलाकर आज शाम करीब 4.30 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में ऐन मौके पर पंजाब कांग्रेस में खींचतान नजर आ रही है। 
 

Tags:    

Similar News