2022 में कांग्रेस को डुबो देगा,मुझे बनाते सीएम तब देखते सक्सेस 

सीएम चन्नी पर बोले सिद्धू 2022 में कांग्रेस को डुबो देगा,मुझे बनाते सीएम तब देखते सक्सेस 

ANAND VANI
Update: 2021-10-08 11:25 GMT
2022 में कांग्रेस को डुबो देगा,मुझे बनाते सीएम तब देखते सक्सेस 

डिजिटल डेस्क,मोहाली। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लिए गलत भाषा का उपयोग करते हुए एक वीडियो सामने आया है। कांग्रेस नेता सिद्धू ने इन वाक्यों का इस्तेमाल तब किया है जब वो लखीमपुर खीरी के लिए जा रहे थे। इसके साथ उन्होंने अपना वो दर्द झलका दिया जिसमें वो मात खा गए । वीडियो में सिद्धू खुद को सीएम बनाने की वकालात कर रहे है। सिद्धू यहीं नहीं रूके उन्होंने सीएम चन्नी के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा ‘2022 में चन्नी कांग्रेस की लुटिया डुबा देंगे’।सिद्धू के इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्षी नेताओं ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। इस पर विपक्षी पार्टियों के नेता सिद्धू पर हमलावर हो गए हैं। अकाली दल के वाइस प्रेसिडेंट दलजीत चीमा ने कहा कि वह एक दलित को सीएम के रूप में स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे है।  

सिंद्धू ने ये वाक्य उस समय कहे जब वो अपने साथियों के काफिले के साथ लखीमपुर खीरी जा रहे थे। आपको बता दें प्रदेश अध्यक्ष सिद्धू से पहले सीएम चन्नी अपने समर्थनों के साथ लखीमपुर खीरी पहुंचने वाले थे। तभी मोहाली हवाईअड्डे पर सिद्धू ने सीएम चन्नी के लिए इस अभद्र भाषा का उपयोग किया। दरअसल मोहाली एयरपोर्ट से खीरी के लिए मार्च निकल रहा था। तभी वीडियो में कांग्रेस नेता परगट सिंह कहते हुए सुनाई देते है कि सिर्फ दो मिनट की बात है, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचने वाले हैं। इसके बाद सिद्धू कहते हैं कि इतनी देर से हम उनका इंतजार कर रहे है। फिर परगट सिंह कहते हैं कितने लोग एकत्रित हुए हैं आज तो बल्ले बल्ले हो गई। उसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू उस वाक्य को सुनकर आवेग में आ गए जिसे उनके ठीक पीछे खड़े पंजाब कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुखविंदर सिंह डैनी ने कहा, कि ये कार्यक्रम तो सक्सेस हो गया। इस शब्द पर सिद्धू आवेग औऱ जोश में आकर कहते हैं, ‘अभी कहां सक्सेस’ भगवंत सिंह सिद्धू के बेटे को बनाते सीएम तो फिर दिखाता सक्सेस। सिद्धू यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि 2022 में तो ये कांग्रेस ही डुबो देगा। चरणजीत चन्नी को सीएम बनाने के बाद तस्वीरों में सिद्धू ने जीत के रूप में जो सुर्खिया और खुशी बटोरी वो मटमैली होती दिखाई दे रही है। इस पर विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भी सिद्धू पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। 

 

Tags:    

Similar News