लोकसभा चुनाव 2024: अंतरिम बजट में रक्षा बजट में हो सकती है बढ़ोतरी, सरकार को सलाह दे चुकी रक्षा मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थाई समिति

  • लगातार छठी बार बजट पेश करेगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
  • वैश्विक स्तर पर जीडीपी का 3 फीसदी प्रावधान
  • रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया को बढ़ावा

ANAND VANI
Update: 2024-01-29 14:38 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश होने में अब कुछ ही दिन बाकी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार छठी बार बजट पेश करने जा रही हैं। वित्त मंत्री कह चुकी हैं कि अंतरिम बजट में बड़ी घोषणाएं नहीं होंगी। फिर भी ये अनुमान लगाना जा रहा है कि वर्तमान समय में जो वैश्विक हालात बने हुए हैं उसके चलते रक्षा बजट के बजट में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। रक्षा मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थाई समिति रक्षा बजट में बढ़ोतरी की सरकार को सलाह दे चुकी है।

आपको बता दें रक्षा क्षेत्र के लिए जीडीपी का 3 फीसदी प्रावधान किया जाना वैश्विक पैमाना तय किया हुआ है। भारत इस मामले में अभी भी बहुत पीछे है। 2023-24 बजट में रक्षा मंत्रालय को 593,537 करोड़ रुपया का आवंटन किया गया था। पर इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि रक्षा बजट के लिए सरकार अधिक से अधिक बजट का प्रावधान कर सकती है।

आपको बता दें इस समय भारत के पड़ोसी मुल्क चीन और पाकिस्तान के साथ रिश्तों में तल्खी है। जिसके चलते हर समय हमारे सैनिक  सीमा पर हर समय चौकन्ना रहते है। वैश्विक तनाव के साथ साथ सीमा पर तनाव ने देश की चिंता बढ़ा दी है। रूस -यूक्रेन, इजरायल -हमास के बीच अभी भी जंग जारी है।  लाल सागर में हूती विद्रोहियों का हमला थमा नहीं है। हूती हमलों से व्यापार प्रभावित हो रहा है। वर्तमान समय में  भारत के सामने अपनी सैन्य ताकत को आधुनिकरण करने की बड़ी चुनौती है।

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया को बढ़ावा दिया जाना भी आवश्यक है। वैश्विक तनाव और सीमा तनाव के बीच अंतरिम बजट में उम्मीदें लगाए जा रही है कि रक्षा क्षेत्र के लिए ज्यादा धन का आवंटन की घोषणा हो सकती है। लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले अंतरिम बजट में भारत के दूसरे स्वदेशी एयरक्रॉफ्ट कैरियर के प्रक्योरमेंट करने का ऐलान किया जा सकता है। 97 तेजस मार्क -1ए एयरक्रॉफ्ट खरीदने की बात अंतरिम बजट में होने की उम्मीद है। रक्षा मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थाई समिति रक्षा बजट में बढ़ोतरी की सरकार को सलाह दे चुकी है।

Tags:    

Similar News