नए CM: कौन हैं चंपई सोरेन? जो होंगे झारखंड के अगले मुख्यमंत्री

  • चंपई सोरेन होंगे झारखंड के अगले सीएम
  • हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
  • कल्पना सोरेन सीएम रेस से हुई बाहर

Dablu Kumar
Update: 2024-01-31 15:53 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड के अगले मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे। बुधवार को झारखंड में मौजूद सत्ताधारी गठबंधन की बैठक हुई। इस दौरान चंपई सोरेन को विधयाक दल का नेता चुन लिया गया। इधर, सीएम हेमंत सोरेन राजभवन पहंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। चंपई सोरेन से पहले सीएम रेस पद की रेस में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का नाम आगे चल रहा था। लेकिन पार्टी स्तर पर विरोध की आवाज को देखते हुए कल्पना सोरेन का नाम पीछे कर दिया गया। इस बीच चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस और आरजेडी विधायक दल की बैठक में नेता चुने गए हैं। चंपई सोरेन हेमंत सोरेन के काफी करीबी माने जाते हैं। 

चंपई सोरेन राज्य के सरायकेला सीट से विधायक हैं। मौजूदा समय में वे परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री भी हैं। इसके अलावा वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी हैं। ऐसे में साफ हो गया है कि झारखंड के अगले मुख्यमंत्री सोरेन की पार्टी जेएमएम से ही होंगे। झारखंड में चंपई सोरेन को झारखंड टाइगर के नाम से भी जाना जाता है।

चंपई सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले स्थित जिलिंगगोड़ा गांव के रहने वाले हैं। बिहार से अलग राज्य बनाने की मांग उठाने के दौरान शिबू सोरेन के साथ चंपई भी आंदोलन में उतर गए थे। इसी दौरान उनका नाम झारखंड टाइगर से मशहूर हुआ। चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के बड़े नेता हैं।

चंपई सोरेन का राजनीतिक सफर

बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा की 2 साल, 129 दिन की सरकार में झामुमो नेता चंपई सोरेन को कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्हें अहम मंत्रालय दिया गया था। चंपई सोरेन 11 सितंबर 2010 से 18 जनवरी 2013 तक मंत्री रहे। इसके बाद झारखंड में राष्ट्रपति शासन लग गया था। इसके बाद हेमंत सोरेन की अगुवाई में राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनी। इस दौरान चंपई सोरेन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, परिवहन मंत्री बनाया गया। इसके बाद 2019 के राज्य चुनाव में हंग असेंबली की सरकार बनती है। जिसमें हेमंत सोरेन सरकार चंपई सोरेन में परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बनते हैं। इसके बाद अब चंपई सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। 

Tags:    

Similar News