रमजान स्पेशल: इफ्तार के लिए बनाएं लजीज शाही टुकड़ा, यहां जानिए पूरी रेसिपी

  • इफ्तार पार्टी के लिए बनाएं कुछ खास
  • ट्राई करें लजीज शाही टुकड़ा
  • यहां जानिए पूरी रेसिपी

Ritu Singh
Update: 2024-03-15 11:56 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुस्लिम धर्म रमजान का महीना बेहद महत्वपूर्ण होता है। पूरे महीने लोग प्रतिदिन रोजा रखते हैं। इस दौरान सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद ही कुछ खाया जाता है। सूर्योदय से पहले खाए जाने वाले खाने को सर्गी कहा जाता है। वहीं शाम को व्रत खोलते समय खाए जाने वाले खाने को इफ्तार कहा जाता है। आज हम इफ्तार के लिए एक बेहद ही फेमस और लजीज रेसिपी लेकर आए हैं। यह रेसिपी है शाही टुकड़ा। इसे बनाना बेहद आसान है। शाही टुकड़ा बनाने के लिए सबसे पहले दूध से बताई रेसिपी के मुताबिक रबड़ी बना लें। इसके बाद ब्रेड स्लाइस को घी में फ्राई कर लें। इसके बाद एक पैन में समान मात्रा में चीनी और पानी डालकर चाशनी बना लें। अब घी में फ्राई किए हुए ब्रेड के टुकड़ों को डुबा दें। अब आप सभी चीजों को एकसाथ एसेंबल कर के पड़ोस दें। प्लेट में सबसे नीचे रबड़ी डालें और फिर ब्रेड रखें, फिर उसके ऊपर रबड़ी का एक और लेयर डालें। ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर सर्व करें।

सामग्री -

दूध - 500 मि.ली

चीनी - 1/2 कप

ब्रेड स्लाइस - 2

इलायची पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच

घी - 100 ग्राम

सूखे मेवे - 1/3 कप (कटा हुआ)

वीडियो क्रेडिट - Kabita's Kitchen

Tags:    

Similar News