बच्चों के​ लिए घर पर बनाएं चॉकलेट डोनट रेसिपी

बच्चों के​ लिए घर पर बनाएं चॉकलेट डोनट रेसिपी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-03 03:19 GMT
बच्चों के​ लिए घर पर बनाएं चॉकलेट डोनट रेसिपी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बच्चों को चॉकलेट और उससे बनी चीजें बहुत पसंद होती है। चॉकलेट डोनट भी उन्हीं में से एक है। आज तक बच्चों ने इसे बाहर खाया होगा, लेकिन इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है। बस इसके लिए कुछ खास टिप्स और ट्रिक्स की जरुरत होती है।

चॉकलेट डोनट की सामग्री

500 gms मैदा
100 ग्राम चीनी
2 अंडे का पीला भाग
1/2 अंडा
100 ग्राम मक्खन
25 ग्राम यीस्ट
250 ग्राम दूध

चॉकलेट डोनट ऐसे बनाएं: 
सारी सामग्री को मिलाकर डो तैयार करके और 10 मिनट के लिए एक तरफ रख दें। डो को 2 इंच मोटाई में बेल लें और इसे कटर की मदद से बीच में से काट लें। डोनेट को साइज में डबल होने दें। डोनट को गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें। डोनट को ठंडा होने दें और इसे चॉकलेट में ​डिप करें।

Tags:    

Similar News