गर्मी के मौसम में ऐसे बनाएं घर पर खरबूजा शेक और आइस्क्रीम

गर्मी के मौसम में ऐसे बनाएं घर पर खरबूजा शेक और आइस्क्रीम

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-29 09:18 GMT
गर्मी के मौसम में ऐसे बनाएं घर पर खरबूजा शेक और आइस्क्रीम

डिजिटल डेस्क। गर्मियों में खरबूजा काफी मात्रा में बाजार में बिकने लगते हैं। आपने भी खरबूजा जरूर खाया होगा। इसे खाने के बड़े फायदे होते हैं। आप इसे खाने की बजाय खरबूज का शरबत बनाकर भी पी सकते हैं। यूं तो बाजार में हर प्रकार के शेक मिलते हैं, लेकिन कई बार ये उनते हेल्दी नहीं रह जाते जितना कि घर के बने होते हैं। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं घर पर बने खरबूजा शेक की रेसिपी। 
 
आवश्यक सामग्री- 
खरबूजा - 1 मीडियम आकार का (600 ग्राम लगभग)
दूध - 300 ग्राम
चीनी - 4 बड़े चम्मच
इलाइची - 2 (यदि आप चाहें)
बर्फ के क्यूब्स

विधि- 
सबसे पहले खरबूजा धोइये, उसका छिलका उतारिये और बड़े बड़े टुकड़े में काट लीजिये। खरबूजे के टुकड़े, चीनी और इलाइची छील कर मिला कर मिक्सर से बारीक पीस लीजिये (यदि आप चाहें तो चीनी के स्थान पर शहद का प्रयोग भी कर सकते हैं)। अब इसमें ठंडा दूध डालिये और फिर से मिश्रण को फैट लीजिये। इसके बाद बर्फ के क्यूब्स मिलाइये और बर्फ के क्यूबस क्र्स होने तक मिक्सर को चलाइये। लीजिये आपका ठंडा- ठंडा खरबूजा शेक तैयार है। ठंडे खरबूजा शेक को गिलास में डालिये और सर्व करें। 

टिप्स
खरबूजा शेक, यदि थोड़ा बच जाय तो आप इसमें दूध से मलाई निकाल के डाल कर और दो तीन कटे हुये काजू डालकर इसे कुल्फी के रूप में जमा सकते हैं। आपके बच्चों को खरबूजे की कुल्फी बहुत पसंद आयेगी।
 

 

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News