घर में बनाएं रेस्टोरेंट जैसी 'तड़का दाल'

घर में बनाएं रेस्टोरेंट जैसी 'तड़का दाल'

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-01 05:11 GMT
घर में बनाएं रेस्टोरेंट जैसी 'तड़का दाल'

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। रेस्टोरेंट में मिलने वाली तड़का दाल का एक अगल ही स्वाद होता है, जो घर पर नहीं मिल पाता। लेकिन घर पर भी इसे आसानी से व कम समय में बनाया जा सकता है। रात की बची हुई दाल या ताजी दाल को और स्वादिष्ट बनाने के लिए इस तरह बेहतरीन तड़का लगाएं। 

सामग्री 

  • रिफाइंड आयल 
  • पकी हुई दाल
  • जीरा सरसो 
  • अदरक 
  • कढ़ी पत्ता 
  • हरी मिर्च 
  • लहसुन 
  • हींग 
  • प्याज 
  • नमक 
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • घी

बनाने की विधि
कढ़ाई में आधा चम्मच तेल गर्म करें। इसमें आधा चम्मच जीरा, सरसो, अदरक, कढ़ी पत्ता एक से दो डंठल, एक चम्मच लहसुन और हींग डालकर फ्राई करें। अब इसमें डालें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भून लें। अब इसमें नमक और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर मिक्स करें। 
अब दाल डाल लें। उबाल आने के बाद हरी धनिया से गार्निश करें और सर्वे करें।

Tags:    

Similar News