Barfi: मीठी नहीं इस बार नाश्ते में बनाएं नमकीन बेसन बर्फी

Barfi: मीठी नहीं इस बार नाश्ते में बनाएं नमकीन बेसन बर्फी

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-11 03:18 GMT
Barfi: मीठी नहीं इस बार नाश्ते में बनाएं नमकीन बेसन बर्फी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। आपने बेसन की मीठी बर्फी तो बहुत खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी बेसन की नमकीन बर्फी खाई है। अगर नहीं तो हम आपको बता रहे हैं, बेसन की नमकीन बर्फी के बारे में। इसे सुबह के नाश्ते में खाकर आप अपने नाश्ते का स्वाद बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में। 

सामग्री

  • बेसन 02 कटोरी  
  • पानी 04 कप 
  • नमक और लाल मिर्च पाउडर 
  • स्वादानुसार (घोल के लिए)
  • तड़के के लिए
  • घी या तेल बड़े चम्मच 02  
  • अजवाइन छोटा चम्मच  01 
  • कटी हुई लाल मिर्च 02  
  • हींग छोटा चम्मच 1/4  
  • करी पत्ता 4-8 
  • हरा धनिया (सजाने के लिए)
  •  तेल बड़ा चम्मच 01
  • (थाली में चिकनाई के लिए)

ऐसे बनाएं बर्फी 

  • बेसन में पानी-नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं और मिक्सी में चलाकर घोल बना लें।
  • एक पैन में घी या तेल गरम करके हींग, अजवाइन, करी पत्ता, कटी हुई लाल मिर्च डालकर भूनें।
  • आधे तड़के को निकालकर रख लें।
  • बाकी बचे तड़के में बेसन का घोल डालकर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • किसी थाली में तेल लगाएं।
  • अब इस चिकनी थाली में तैयार मिश्रण फैलाकर जमने के लिए रख दें।
  • 30-40 मिनट बाद बरफी के आकार का काटें।
  • बचे हुए तड़के और हरे धनिये से सजाकर बेसन की नमकीन बरफी पेश करें।
Tags:    

Similar News