डिजिटल डेस्क । रेसिपी, आम रबड़ी
आम रबड़ी बनाने के लिए सामग्री
- 2 आम
- 3 से 4 कली केसर
- 1 लीटर दूध
- 4 इलाइची (पाउडर बना लें)
- 1 टेबल स्पून मिल्क पाउडर
- 3 टेबल स्पून शुगर
आम रबड़ी बनाने की विधि-
- सबसे पहले केसर को 1 टेबल स्पून दूध में भिगो दें।
- मिल्क पाउडर को भी ठंडे दूध में अलग से मिला कर रख दें।
- आम को बारीक काट लें।
- फिर कढ़ाई में दूध को गर्म कर लें। दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं। जैसे रबड़ी के लिए दूध को पकाया जाता है ठीक वैसा ही टेक्सचर आने दें।
- अब इसमें शुगर मिला लें और चलाते रहें। फिर इसमें दूध में भिगा हुआ केसर और इलाइची पाउडर मिला दें और अब इसमें दूध में मिला हुआ मिल्क पाउडर मिलाएं।
- अब रबड़ी को हिलाते रहें लगभग 5 मिनट तक पकाएं। याद रखें, इसे पूरे वक्त चलाते रहना है।
- अच्छे से पक जाने के बाद कटे हुए आम इसमें मिला दें और इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद आप इसे सर्व करें।
प्रीति आनंद अग्रवाल, नागपुर