होली स्पेशल रेसिपी: ट्राई करें ठंडाई फ्लेवर वाली यूनिक रसमलाई, यहां जानिए पूरी रेसिपी

  • होली पर कुछ हटकर ट्राई करें
  • बनाएं स्पेशल ठंडाई रसमलाई
  • यहां जानिए पूरी रेसिपी

Ritu Singh
Update: 2024-03-23 09:23 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। हमारे यहां हर महीने कोई ना कोई बड़ा त्योहार रहता ही है। इस महीने भी रंगों का त्योहार होली पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जाएगा। होली का त्योहार इस महीने के आखिरी सप्ताह में 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन लोग एक-दूसरे को अबीर और रंग लगाकर खुशियां बांटते हैं। हालांकि, होली केवल रंगों का ही नहीं बल्कि अलग-अलग पकवानों का भी त्योहार है। होली के खास मौके पर हर घर में अलग-अलग तरह के पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं। आज हम आपके लिए एक फ्यूजन डिश लेकर आए हैं। होली के दिन पारंपरिक तौर पर बनाए जाने वाली ठंडाई और लगभग सभी को पसंद आने वाली रसमलाई का फ्लेवर आप एक ही डिश में ले सकते हैं। इसके लिए हम रसमलाई की दूध को ठंडाई का फ्लेवर देंगे। इस रेसिपी को पूरी तरह फॉलो कर के आप स्पेशल ठंडाई रसमलाई बना सकते हैं।

सामग्री -

ठंडाई मसाला के लिए -

बादाम (बादाम) - 1/4 कप

काजू - 1/4 कप

पिस्ता - 1/4 कप

इलायची (इलायची) - 12-15

दालचीनी - 1

काली मिर्च - 12-15

सौंफ - 1.5 बड़ा चम्मच

तरबूज के बीज - 2 बड़ा चम्मच

खसखस - 2 बड़ा चम्मच

जायफल - एक छोटा टुकड़ा या 1/2 छोटा चम्मच पाउडर

सूखे गुलाब की पंखुड़ियां - 4 बड़ा चम्मच

केसर - एक चुटकी

रसमलाई के लिए -

छैना के लिए -

गाय का दूध - 1 लीटर

सिरका - 2-3 बड़ा चम्मच

चाशनी के लिए -

चीनी (चीनी) - 1/2 किलो या 2.5 कप

पानी (पानी) - 250 मिली/ 1 कप

मैदा - 1.5 बड़ा चम्मच

पानी - आवश्यकतानुसार

स्वादयुक्त दूध के लिए -

दूध - 500 मि.ली

चीनी - 100 ग्राम या 1/2 कप

गुलाब जल - 1 बड़ा चम्मच

दूध में घुला हुआ केसर - 4 बड़ा चम्मच

ठंडाई मसाला - 2 बड़ा चम्मच

सजावट के लिए -

पिस्ता कतरन - 2 बड़ा चम्मच

बादाम कतरन - 2 बड़ा चम्मच

ठंडाई मसाला - 1 छोटा चम्मच

वीडियो क्रेडिट - Kunal Kapur

Tags:    

Similar News