टोक्यो ओलंपिक से जुड़ी 10 प्रेम कहानियां, जिसमें लेस्बियन भी शामिल हैं

टोक्यो ओलंपिक से जुड़ी 10 प्रेम कहानियां, जिसमें लेस्बियन भी शामिल हैं

Bhaskar User1
Update: 2021-07-31 10:53 GMT
टोक्यो ओलंपिक से जुड़ी 10 प्रेम कहानियां, जिसमें लेस्बियन भी शामिल हैं
हाईलाइट
  • ओलंपिक में लेस्बियन कपल्स का दिखा जलवा
  • किसी ने पति के साथ तो किसी ने बॉयफ्रेंड के साथ की शिरकत
  • ये हैं ओलंपिक की लवबर्ड्स

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। दुनिया भर में इस समय टोक्यो ओलम्पिक की ही चर्चा है। ओलंपिक जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे इससे जुड़ी बातें भी सामने आ रही हैं। ऐसी ही ओलंपिक से जुड़ी कुछ प्यार भरी बात हम लेकर आये हैं। हम आपको बताएंगे ओलंपिक की उन जोड़ियों के बारे में जो या तो शादीशुदा हैं, या एंगेज्ड हैं या फिर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हम आपको ऐसी 10 प्यारी जोड़ियों के बारे में बताएंगे।

1) अतनु दास और दीपिका कुमारी 

भारत के लिए ओलंपिक खेली जोड़ी दीपिका कुमारी और अतनु दास दोनों पिछले वर्ष 2020 में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों से ही देश को ओलंपिक में काफी उम्मीदें थीं।

2) मेगन रपिनोई और सू बर्ड

दोनों ही खिलाड़ी अमेरिका की हैं। मेगन रेपिनोई विमेंस सॉकर टीम का तो सू बर्ड विमेंस बास्केट बॉल टीम का हिस्सा हैं। दोनों एक दूसरे से 2016 के रियो ओलंपिक में मिली थीं। ये दोनों सगाई कर चुकी हैं और जल्द ही शादी भी करेंगी।

3) तारा डेविस और हनटर वुडहॉल

तारा डेविस अमेरिका की विमेंस ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी हैं और मेंस ट्रैक और फील्ड पैरालंपिक खिलाड़ी के हनटर वुडहॉल। इनकी मुलाकात 2017 के सिंपलॉट इंडोर गेम्स में हुई थी। जहां पर वुडहॉल 400 मीटर की रेस जीते थे और तारा ने उनको गले लगा लिया था। दोनों तब से ही साथ हैं।

4) लॉरा और जेसन केनी

लॉरा और जेसन केनी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों पति पत्नी की जोड़ी अब तक 10 गोल्ड जीत चुकी है। दोनों ही साइकिलिस्ट हैं।

5) मेगन जोंस और सेलिया क्वांसाह 

मेगन जोंस और सेलिया क्वांसाह दोनों ही ग्रेट ब्रिटेन को शान हैं। इनको साथ रहते काफी लंबा समय हो गया है। दोनों ही रग्बी टीम का हिस्सा हैं।

6) सैंडी मॉरिस और टाइरोन स्मिथ

अमेरिका की सैंडी मॉरिस और बरमूडा के टाइरोन स्मिथ दोनों ने 2019 में शादी कर ली थी। सैंडी विमेंस ट्रैक एंड फील्ड खिलाड़ी हैं तो वहीं टाइरोन लॉन्ग जंप एथलीट हैं।

7) शार्लोट कैसलिक और लुईस हॉलैंड

शार्लोट कैसलिक और लुईस हॉलैंड दोनों आस्ट्रेलिया के लिए खेलते हैं। शार्लोक कैसलिक विमेंस रग्बी टीम का हिस्सा हैं और लुईस हॉलैंड मेंस रग्बी टीम के लिए खेलते हैं। कोविड की वजह से इनकी शादी पिछले साल नहीं हो पाई थी।

8) अनिसा उर्तेज और अमांडा चिडेस्टर

अनिसा उर्तेज और अमांडा चिडेस्टर दोनों ही अलग अलग देश से खेलती हैं। अनिसा उर्तेस मेक्सिको से और अमांडा चिडेस्टर अमेरिका की सॉफ्टबॉल टीम का हिस्सा हैं। दोनों सगाई कर चुकी हैं। इस बार दोनों एक दूसरे के आमने सामने खेलेंगी।

9) गेरेक मेनहार्ड और ली कीपर 

गेरेक मेनहार्ड अमेरिका की मेंस फैंसिग और ली कीपर अमेरिका की विमेंस फैंसिंग टीम का हिस्सा हैं। दोनों शादीशुदा हैं। दोनों टोक्यो ओलंपिक में एक दूसरे का हौंसला बढ़ा रहे हैं। 

10) जॉर्जिया सिमरलिंग और स्टेफनी लाबे

जॉर्जिया सिमरलिंग कनाडा की विमेंस साइकलिंग टीम का हिस्सा हैं और स्टेफनी लाबे सॉकर टीम का हिस्सा हैं। दोनों रिलेशनशिप में हैं। इस बार दोनो ओलंपिक में साथ हैं।
 

Tags:    

Similar News