रोहित ने मिसेज कोहली को दी थी सलाह, अब मिस्टर कोहली ने दिया ये जवाब

रोहित ने मिसेज कोहली को दी थी सलाह, अब मिस्टर कोहली ने दिया ये जवाब

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-19 09:57 GMT
रोहित ने मिसेज कोहली को दी थी सलाह, अब मिस्टर कोहली ने दिया ये जवाब

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस मोस्ट पॉपुलर सेलेब्रिटी कपल ने भारत से हजारों किलोमीटर दूर जाकर इटली में सात फेरे लिए। दोनों को शादी के बाद क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों के अलावा उनके फैंस ने भी बधाई दी। इसमें  श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 टीम की कैप्टेंसी कर रहे रोहित शर्मा का भी नाम शामिल है। रोहित ने बड़े ही अनोखे अंदाज में इस न्यूली मैरिड कपल को बधाई दी और मिसेज कोहली यानी अनुष्का शर्मा को सरनेम न बदलने की सलाह भी दी। जिसके बाद अब मिस्टर विराट कोहली का भी इस पर जवाब आ गया है।


विराट ने दिया ये जवाब

 

 

दरअसल, विराट-अनुष्का की शादी के बाद रोहित शर्मा ने ट्विटर पर बधाई देते हुए विराट के साथ "हसबैंड हैंडबुक" शेयर करने की बात लिखी थी। साथ ही अनुष्का को सरनेम न बदलने की भी सलाह दी थी। अब रोहित के इस ट्वीट पर विराट कोहली ने जवाब दिया है। विराट ने मंगलवार को रोहित के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा है कि "हाहाहा थैंक्स रोहित, प्लीज आप डबल सेंचुरी वाली हैंडबुक भी शेयर करना।"

रोहित ने क्या किया था ट्वीट?

 



दरअसल, टीम इंडिया के ताबडतोड़ बैट्समैन और वनडे में तीन बार डबल सेंचुरी लगाने वाले रोहित शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था "आप दोनों को शादी की मुबारक हो। विराट कोहली मैं तुम्हारे साथ हस्बैंड हैंडबुक शेयर करूंगा। अनुष्का शर्मा, अपना सरनेम यही रखना।" रोहित ने अपने इस ट्वीट से बड़े ही अनोखे अंदाज में "नई भाभी" को सलाह दे डाली। हालांकि, इसमें थोड़ा मजाकिया लहजा भी था, क्योंकि दोनों का ही सरनेम "शर्मा" है।

अनुष्का ने दिया था जवाब

 

 

रोहित के इस ट्वीट का जवाब पहले मिस्टर कोहली ने तो नहीं दिया, लेकिन उनकी तरफ से मिसेज कोहली ने इसका शानदार तरीके से जवाब दिया था। अनुष्का ने रोहित के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा "हाहाहा थैंक्स रोहित! और शानदार इनिंग के लिए बधाई।"

भारत आ चुके हैं विराट-अनुष्का

खबरों की मानें तो इटली में शादी और फिर हनीमून एंजॉय करने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत लौट चुके हैं। बताया जा रहा है कि इटली से लौटने के बाद ये कपल गुड़गांव वाले घर में ही रुका। वहीं अनुष्का की फैमिली इटली से भारत पहले ही वापस आ चुकी है। हाल ही में अनुष्का की फैमिली को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। एयरपोर्ट पर अनुष्का की मां आशिमा, पापा अजय कुमार और भाई करणेश शर्मा थे। बता दें कि 11 दिसंबर को इस विराट-अनुष्का ने इटली के टस्कनी शहर के फिनोशिटा रिजॉर्ट में शादी की है। उनकी शादी में बहुत ही खास लोगों को इनवाइट किया गया था।

26 को मुंबई में होगा रिसेप्शन

विराट-अनुष्का की शादी के दो वेडिंग रिसेप्शन होने वाले हैं। पहला वेडिंग रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में होगा, जिसमें सिर्फ खास और रिश्तेदारों को ही इनवाइट किया गया है। वहीं दूसरा वेडिंग रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में रखा गया है, जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में पूरी टीम इंडिया समेत मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर और कई बड़े खिलाडी़ मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान और आमिर खान जैसे स्टार्स शामिल हो सकते हैं।


रोहित ने कब लगाई थी डबल सेंचुरी?

विराट कोहली की एबसेंस में रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 टीम की कैप्टेंसी संभाल रहे हैं। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में रोहित ने अपने वनडे करियर की तीसरी डबल सेंचुरी जड़ी। पहले वनडे में रोहित सिर्फ 2 ही रन बना सके थे, लेकिन दूसरे वनडे में उन्होंने 208* रनों की इनिंग खेलकर अपने वनडे करियर की तीसरी डबल सेंचुरी लगाई। रोहित ने अपनी डबल सेंचुरी 151 बॉलों में पूरी की। इसके साथ ही रोहित वनडे मैचों में तीन डबल सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के इकलौते बैट्समैन बन गए हैं। इससे पहले रोहित ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाकर दूसरी डबल सेंचुरी लगाई। जबकि पहली बार रोहित ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 209 रन बनाकर अपने करियर की पहली डबल सेंचुरी लगाई थी। 

Similar News