Cooch Behar Trophy 2018: अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के लिए झटके 5 विकेट

Cooch Behar Trophy 2018: अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के लिए झटके 5 विकेट

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-22 07:29 GMT
Cooch Behar Trophy 2018: अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के लिए झटके 5 विकेट
हाईलाइट
  • अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई की ओर से खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ 5 विकेट झटके
  • श्रीलंका के खिलाफ भारत अंडर-19 टीम की ओर से खेलते हुए अर्जुन ने तीन विकेट झटके थे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दिग्गज बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी के जलवे बिखेरे। अर्जुन ने बुधवार को अंडर-19 कूच बेहार ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ 5 विकेट झटके। मुंबई की कप्तानी कर रहे अर्जुन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 98 रन देकर 5 विकेट झटके।

अर्जुन ने दिल्‍ली के कप्तान आयुष बडोनी, वैभव कांडपाल, विकेटकीपर गुलजार सिंह संधू, ऋतिक शौकीन और प्रशांत कुमार भाटी को पवेलियन भेजा। उनकी इस आक्रामक गेंदबाजी के दम पर दिल्‍ली ने दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 394 रन बनाए और वह अभी भी मेहमान टीम मुंबई से 59 रन पीछे हैं। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए मुंबई ने सलामी बल्‍लेबाज दिव्यांश (211) के दोहरे शतक की बदौलत 453 रन बनाए थे। 

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन मुंबई की अंडर-19 टीम के नियमित खिलाड़ी हैं। उन्‍होंने श्रीलंका के खिलाफ भारत अंडर-19 टीम की ओर से दो मैच खेले थे, जहां उन्होंने तीन विकेट हासिल किए थे। अर्जुन अपनी गेंदबाजी को और अधिक सुधारने के लिए सीनियर टीम के साथ भी मौका मिलने पर नेट पर अभ्‍यास करते रहते हैं। लंदन में और वानखेड़े में उन्‍होंने भारत की सीनियर टीम के साथ नेट पर गेंदबाजी का अभ्‍यास किया था। 
 

Similar News