मुक्केबाज दुर्योधन नेगी कोविड-19 पॉजिटिव

मुक्केबाज दुर्योधन नेगी कोविड-19 पॉजिटिव

IANS News
Update: 2020-11-29 11:30 GMT
मुक्केबाज दुर्योधन नेगी कोविड-19 पॉजिटिव
हाईलाइट
  • मुक्केबाज दुर्योधन नेगी कोविड-19 पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/पटियाला। इस समय पटियाला के नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोटर्स (एनएसएनआईएस) में ट्रेनिंग कर रहे पुरुष मुक्केबाज दुयरेधन नेगी (69 किलोग्राम भारवर्ग) कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। नेगी में बीमारी के किसी तरह के लक्षण नहीं है लेकिन उन्हें सावधानी बरतने के लिहाज से कोलम्बिाय एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया हौ।

साई ने एक बयान में कहा, वह दिवाली ब्रेक के लिए गए थे। वापस आने पर वह क्वारंटीन थे। एसओपी के मुताबिक क्वारंटीन के छठे दिन उनका टेस्ट किया गया जो पॉजिटिव आया है। उन्होंने कहा, जल्द स्वास्थ होने के लिए उनका अच्छा ख्याल रखा जा रहा है। साई ने शनिवार को बताया था कि कुश्ती खिलाड़ी नरसिंह यादव (74 किलोग्राम फ्री स्टाइल), गुरप्रीत सिंह (77 किलोग्राम ग्रीको रोमन) कोविड पॉजिटिव निकले हैं।

Tags:    

Similar News