ब्रिज महासंघ ने अर्जुन पुरस्कार के लिए बर्धन और सरकार का नाम नामित किया

ब्रिज महासंघ ने अर्जुन पुरस्कार के लिए बर्धन और सरकार का नाम नामित किया

IANS News
Update: 2020-06-30 11:00 GMT
ब्रिज महासंघ ने अर्जुन पुरस्कार के लिए बर्धन और सरकार का नाम नामित किया

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। भारतीय ब्रिज महासंघ (बीएफआई) ने इस साल प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए 2018 एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी शिबनाथ सरकार और प्रणब बर्धन का नाम नामित किया है। बीएफआई के महासचिव आनंद सामंत ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, अर्जुन पुरस्कार के लिए हमने इन दो नामों को खेल मंत्रालय को भेजा है। मौजूदा परिस्थितियों के कारण उनका शारीरिक रूप से आवेदन करना संभव नहीं था, इसलिए हमने आनलाइन आवेदन किया है।

बर्धन और सरकार ने जकार्ता एशियाई खेलों की ब्रिज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। एशियाई खेलों में पहली बार ब्रिज का आयोजन किया था। ब्रिज खेलों को अभी तक कॉमनवेल्थ और ओलंपिक में शामिल नहीं किया गया है।

 

Tags:    

Similar News