FIFA WC 2018 : पहली बार फाइनल में क्रोएशिया, इंग्लैंड को 2-1 हराया

FIFA WC 2018 : पहली बार फाइनल में क्रोएशिया, इंग्लैंड को 2-1 हराया

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-12 02:55 GMT
FIFA WC 2018 : पहली बार फाइनल में क्रोएशिया, इंग्लैंड को 2-1 हराया
हाईलाइट
  • अब क्रोएशिया का फाइनल मुकाबला फ्रांस के साथ 15 जुलाई रविवार को खेला जाएगा।
  • एक्स्ट्रा टाइम में मारियो मानजुकिच के दागे गोल की बदौलत क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया है।
  • क्रोएशिया पहली बार FIFA World Cup के फाइनल में पहुंच गया है।

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। क्रोएशिया पहली बार FIFA World Cup के फाइनल में पहुंच गया है। बुधवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में क्रोएशिया ने शानदार जीत दर्ज की है। एक्स्ट्रा टाइम में मारियो मानजुकिच के दागे गोल की बदौलत क्रोएशिया ने फाइनल की दावेदार इंग्लैंड को 2-1 से करारी शिकस्त दी है। अब क्रोएशिया का फाइनल मुकाबला 1998 की चैंपियन टीम फ्रांस के साथ 15 जुलाई रविवार को होगा।

 


फीफा वर्ल्ड कप का यह दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच के शुरुआती 5वें मिनट में गोल कर इंग्लैंड ने यह जता दिया था कि वो यह मैच एकतरफा जीतने के मूड में है। इंग्लैंड के लिए यह गोल किरेन ट्रिपियर ने दमदार फ्री किक लेकर गोलकीपर डेनियल सुबेसिच को छकाते हुए किया। इस गोल के साथ ही इंग्लैंड ने पहला हाफ 1-0 से अपने नाम कर लिया था। मगर फॉर्म में चल रही क्रोएशिया की टीम ने भी दूसरे हाफ में शानदार वापसी की ओर 68वें मिनट में गोल दागकर मैच 1-1 से बराबर कर दिया। क्रोएशिया के लिए यह गोल इवान पेरिसिच ने किया।

 

 

 



मैच के निर्धारित समय के बाद मुकाबला 1-1 से बराबर हो गया था। इसके बाद मिले एक्स्ट्रा टाइम के पहले ही हाफ में क्रोएशिया ने शानदार गोल दागकर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली थी। क्रोएशिया के लिए यह विनिंग गोल मारियो मानजुकिच ने 109वें मिनट में किया। इसके बाद क्रोएशिया ने इंग्लैंड को एक भी मौका नहीं दिया और यह मैच 2-1 से जीत लिया।

 


वर्ल्ड कप इतिहास
इस हार के साथ ही इंग्लैंड की टीम का 52 साल बाद दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने का सपना भी टूट गया। वहीं दूसरी बार सेमीफाइनल में खेल रही क्रोएशिया की टीम इससे पहले फ्रांस में 1998 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंची थी। तब उसे मेजबान टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मगर इस बार उसने सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है।

 

.

 


FIFA WC Final : क्रोएशिया vs फ्रांस
फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला क्रोएशिया और फ्रांस के बीच लुजनिकी स्टेडियम में 15 जुलाई को खेला जाएगा। इस बार फ्रांस की टीम तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेलने जा रही है। फ्रांस एक बार की चैंपियन भी बन चुकी है। उसने 1998 वर्ल्ड कप में ब्राजील को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं बात करें क्रोएशिया की तो वह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार फाइनल मुकाबला खेल रही है। क्रोएशिया की नजरें पहली बार यह खिताब अपने नाम करने पर होंगी तो वहीं फ्रांस भी दूसरी बार चैंपियन बनना चाहेगी।

Similar News