शतरंज: फिडे के पूर्व उपाध्यक्ष उमेर कोया का निधन

शतरंज: फिडे के पूर्व उपाध्यक्ष उमेर कोया का निधन

IANS News
Update: 2020-01-14 09:30 GMT
शतरंज: फिडे के पूर्व उपाध्यक्ष उमेर कोया का निधन
हाईलाइट
  • फिडे के पूर्व उपाध्यक्ष उमेर कोया का निधन

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। विश्व में शतरंज की सर्वोच्च संस्था-फिडे के पूर्व उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के पूर्व सचिव पीटी उमेर कोया का मंगलवार को निधन हो गया। वह 69 साल के थे। उमेर ने केरल के कोझ्झिकोड़ में अंतिम सांस ली। फिडे सहित कई भारतीय खिलाड़ियों ने उमेर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। फिडे ने अपने बयान में कहा है कि उमेर के निधन से हमें गहरा आघात लगा है। वह 1996 से 2006 तक फिडे के उपाध्यक्ष रहे थे।

 

Tags:    

Similar News