फॉर्मूला वन रेसिंग टीम रेडबुल ने किया होंडा से समझौता 

फॉर्मूला वन रेसिंग टीम रेडबुल ने किया होंडा से समझौता 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-19 18:07 GMT
फॉर्मूला वन रेसिंग टीम रेडबुल ने किया होंडा से समझौता 
हाईलाइट
  • ये समझौता 2019 और 2020 सत्रों के लिए किया गया है।
  • फॉर्मूला वन रेसिंग टीम रेडबुल ने जापानीज कंपनी होंडा से समझौता किया है।
  • रेडबुल ने होंडा के साथ आगामी दो सत्रों के लिए समझौता किया है।
  • होंडा इससे पहले रेडबुल की सिस्टर कंपनी टोरो रोस्सो के लिए इंजन बना रही थी।

डिजिटल डेस्क, लंदन। फॉर्मूला वन रेसिंग टीम रेडबुल ने जापानीज कंपनी होंडा से समझौता किया है। रेडबुल ने होंडा के साथ आगामी दो सत्रों के लिए समझौता किया है। होंडा इससे पहले रेडबुल की सिस्टर कंपनी टोरो रोस्सो के लिए इंजन बना रही थी। होंडा अब रेडबुल की दोनों टीमों के लिए इंजन प्रदान करेंगी। ये समझौता 2019 और 2020 सत्रों के लिए किया गया है।

इस समझौते की जानकारी देते हुए रेडबुल टीम के प्रिंसिपल क्रिश्चियन हॉर्नर ने कहा है, "हम होंडा की प्रतिबद्धता देख कर प्रभावित हुए हैं। इससे पहले हमारी सिस्टर टीम स्कुडेरिया टोरो रोसो के साथ काम करते हुए होंडा ने वाकई बहुत अच्छा काम किया है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी साझेदारी भी अच्छी होगी और हम मिलकर कई चैम्पियनशिप जीतने में सफल होंगे।" उन्होंने बताया, "होंडा के साथ यह बहु-वर्षीय समझौता एस्टन मार्टिन रेड बुल रेसिंग के लिए एक रोमांचक नए चरण की शुरूआत का संकेत देता है। हमारा लक्ष्य हमेशा ग्रैंड प्रिक्स और चैम्पियनशिप खिताब जीतना होता है।"

बता दें कि रेडबुल ने रेनॉल्ट से 12 साल के एसोसिएशन के बाद समझौता खत्म कर दिया है। रेनॉल्ट ने इस की पुष्टि करते हुए कहा कि फॉर्मूला वन रेसिंग टीम रेडबुल से उनके पिछले 12 सत्रों की साझेदारी पर उन्हें गर्व है। रेनॉल्ट के साथ अपने 12 सत्रों में, रेड बुल ने 57 ग्रांड प्रिक्स जीते हैं। 2010 से 2013 तक दोनों ने कई चैम्पियनशिप खिताब जीता।

 

Similar News