कोविड-19 : जापान, आईओसी 1 साल के लिए ओलम्पिक टालने को तैयार

कोविड-19 : जापान, आईओसी 1 साल के लिए ओलम्पिक टालने को तैयार

IANS News
Update: 2020-03-24 14:30 GMT
कोविड-19 : जापान, आईओसी 1 साल के लिए ओलम्पिक टालने को तैयार
हाईलाइट
  • कोविड-19 : जापान
  • आईओसी 1 साल के लिए ओलम्पिक टालने को तैयार

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक-2020 को एक साल तक के लिए टाल दिया गया है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के साथ खेलों के महाकुंभ को 2021 तक के लिए टालने को तैयार हो गए हैं। आईओसी और टोक्यो ओलम्पिक-2020 की आयोजन समिति ने बाद में एक संयुक्त बयान में कहा कि आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक और आबे खेलों को 2020 के बाद, 2021 ग्रीष्मकाल में पुर्ननिर्धारित करने को तैयार हो गए हैं।

दूसरे विश्व युद्ध के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि ओलम्पिक खेलों को स्थगित किया गया हो। संयुक्त बयान में कहा गया है कि खेलों को स्थगित करने का फैसला इस समय फैली भयंकर बीमारी कोरोनावायरस के कारण लिया गया है जिसने लोगों के गतिविधियों पर पाबंदियां लगा दी हैं। इस बीमारी से अभी तक पूरे विश्व में 16,500 लोगों का जान जा चुकी है।

बयान में कहा गया है, मौजूदा स्थिति में और डब्ल्यूएचओ द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के आधार पर, आईओसी अध्यक्ष और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे इस नतीजे पर पहुंचे कि टोक्यो ओलम्पिक को 2020 के बाद पुर्ननिर्धारित किया जाए लेकिन 2021 ग्रीष्मकाल के बाद नहीं। ताकि खिलाड़ियों और ओलम्पिक खेलों से जुड़े सभी लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा की जा सके।

उन्होंने कहा, अधिकारियों का मानना है कि टोक्यो ओलम्पिक खेल इस मुश्किल समय में पूरे विश्व के लिए एक उम्मीद की किरण बन सकते हैं और ओलम्पिक मशाल मुश्किल समय के अंत में मौजूद रौशनी जिसमें यह विश्व इस समय खड़ा है। । इसलिए यह फैसला लिया गया है कि ओलम्पिक मशाल जापान में ही रहेगी। साथ ही यह भी फैसला लिया गया है कि खेलों का नाम टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक-2020 ही रहेगा।

आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक से बातचीत करने के बाद आबे ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैंने एक साल के लिए खेलों को स्थगित करने का प्रस्ताव रखा था और अध्यक्ष बाक ने इसके लिए अपनी सहमति दे दी है। आबे ने बाक के साथ मंगलवार को फोन पर बात की और दोनों स्थगित करने के समझौते पर तैयार हो गए। आईओसी पर काफी दिनों से कोरोनावायरस के कारण खेलों को स्थगित करने का दबाव था।

कनाडा ने साफ तौर पर कह दिया था कि अगर ओलम्पिक को एक साल तक के लिए आगे नहीं बढ़ाया जाता है तो वह इस बार खेलों में हिस्सा नहीं लेगा। यही बात आस्ट्रेलिया ने भी कही थी और अमेरिका तथा ग्रेट ब्रिटेन ने भी खेलों को टालने की बात कही थी।

 

Tags:    

Similar News