सोफी डिवाइन बनी न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की स्थायी कप्तान

सोफी डिवाइन बनी न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की स्थायी कप्तान

IANS News
Update: 2020-07-09 09:00 GMT
सोफी डिवाइन बनी न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की स्थायी कप्तान
हाईलाइट
  • सोफी डिवाइन बनी न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की स्थायी कप्तान

ऑकलैंड, 9 जुलाई, (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरुवार को बताया है कि सोफी डिवाइन को राष्ट्रीय महिला टीम की स्थायी कप्तान नियुक्त कर दिया गया है।

वहीं मैटरनिटी लीव से वापस आने पर एमी स्टारथवेट उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी। न्यूजीलैंट क्रिकेट ने इस बात की जानकारी दी।

सोफी ने पिछेल सीजन अंतरिम रूप से टीम की कप्तानी संभाली थी। उनकी मजबूत नेतृत्व क्षमता ने उन्हें स्थायी तौर पर इस पद के लिए उपयुक्त साबित किया।

सोफी ने कहा, न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तानी मिलना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। पिछले सीजन मैंने अपनी कप्तानी का लुत्फ उठाया था। परिणाम के तौर पर देखा जाए तो यह काफी चुनौतीपूर्ण रहा था, लेकिन मुझे लगता है कि हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं, हमारे क्रिकेट और टीम संस्कृति को लेकर।

Tags:    

Similar News