क्रिकेट: रिजिजू ने कहा, नई शिक्षा नीति में खेल होगा कोर्स का हिस्सा

क्रिकेट: रिजिजू ने कहा, नई शिक्षा नीति में खेल होगा कोर्स का हिस्सा

IANS News
Update: 2020-06-11 14:01 GMT
क्रिकेट: रिजिजू ने कहा, नई शिक्षा नीति में खेल होगा कोर्स का हिस्सा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली)। खेल मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि नई शिक्षा नीति में खेल कोर्स का अनिवार्य हिस्सा होंगे, इन्हें अतिरिक्त गतिविधियों में शामिल नहीं किया जाएगा। रिजिजू ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड को तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया है। रिजिजू ने 21वीं शताब्दी में ओलिम्पज्म, ओलिम्पक शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार के पहले सत्र में कहा, भारत की नई शिक्षा नीति में खेल भी पढ़ाई का हिस्सा होंगे। यह अतिरिक्त गितिविधियों का हिस्सा नहीं होंगे।

उन्होंने कहा, मैंने हमेशा इसमें विश्वास किया है कि शिक्षा एक है, खेल एक है, और यह समान हैं। रिजिजू ने कहा कि खेल को एक वैकल्पिक विषय के रूप में नहीं देखा जा सकता। उन्होंने कहा, खेल भी शिक्षा है, इसिलए खेल अतिरिक्त गतिविधि नहीं हो सकते। इसलिए खेल को वैकल्पिक विषय नहीं माना जा सकता.. खेल शिक्षा का हिस्सा है, इसे मंजूर करना चाहिए।

खेल मंत्री ने कहा, भारत की नई शिक्षा नीति अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुई है, लेकिन यह अपने अंतिम पड़ाव में है। मेरे मंत्रालय ने खेल को शैक्षिणक तंत्र का हिस्सा बनाए जाने के लिए राष्ट्रीय समिति में काफी मजबूती से अपनी बात रखी है।

 

Tags:    

Similar News