टोक्यो ओलम्पिक की नई तारीखों का ऐलान

टोक्यो ओलम्पिक की नई तारीखों का ऐलान

IANS News
Update: 2020-03-30 12:31 GMT
टोक्यो ओलम्पिक की नई तारीखों का ऐलान
हाईलाइट
  • टोक्यो ओलम्पिक की नई तारीखों का ऐलान

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक-2020 जो इस साल होने थे, लेकिन कोरोनावायरस के कारण एक साल के लिए टाल दिए गए हैं। अब उनकी नई तारीखों का ऐलान हो गया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ये खेल अब 23 जुलाई से आठ अगस्त, 2021 के बीच आयोजित किए जाएंगे।

जापान की क्योडो न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) और स्थानीय आयोजन समिति ने सोमवार को बैठक कर इस बात पर सहमति जताई।  कोरोनावायरस के कारण इन खेलों को एक साल के लिए टाल दिया गया है। ये खेल पहले इसी साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने थे।

 

Tags:    

Similar News