टोक्यो ओलम्पिक 2021 में होंगे या रद्द होंगे : सीनियर आईओसी अधिकारी

टोक्यो ओलम्पिक 2021 में होंगे या रद्द होंगे : सीनियर आईओसी अधिकारी

IANS News
Update: 2020-06-06 14:30 GMT
टोक्यो ओलम्पिक 2021 में होंगे या रद्द होंगे : सीनियर आईओसी अधिकारी

डिजिटल डेस्क, ब्रूसेल्स। अंतर्राष्ट्रीय ओलिम्पक समिति (आईओसी) की कॉरडिनेशन समिति के चेयरमैन पिएरे ओलीवर बेकर्स -वियुजांट ने कहा है कि टोक्यो ओलिम्पक 2021 में तय की गई तारीखों पर होंगे अन्यथा इन्हें रद्द किया जाएगा। ओलीवर ने कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि खेल अगले साल 23 जुलाई को शुरू हो जाएंगे और उन्होंने साथ ही कहा कि इस स्तर के टूर्नामेंट को एक बार से ज्यादा स्थगित करना असंभव है।

उन्होंने बेल्जियम के अखबार एल-एवेनीर से कहा, आज हर कोई इस बात को लेकर आश्वस्त है कि टूर्नामेंट 23 जुलाई 2021 को शुरू हो जाएगा। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि खेल 2021 में हो सकेंगे अन्यथा नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा, इस तरह के प्रोजेक्ट को बार-बार स्थगित करना मुश्किल है क्योंकि इसमें काफी सारा पैसा खत्म होता है और कई हजार लोग इसमें जुड़े होते हैं।

इस बात को आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक भी पहले दोहरा चुके हैं कि अगर ओलिम्पक 2021 में 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच में नहीं होते हैं तो फिर इनके आयोजन के लिए दूसरा कोई प्लान नहीं है।

 

Tags:    

Similar News