जिले में महाअभियान के तहत 1 लाख 43 हजार 376 लोगों को टीका लगाया गया!

जिले में महाअभियान के तहत 1 लाख 43 हजार 376 लोगों को टीका लगाया गया!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-07-06 11:13 GMT
जिले में महाअभियान के तहत 1 लाख 43 हजार 376 लोगों को टीका लगाया गया!

डिजिटल डेस्क | रतलाम कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में रतलाम जिले में महाअभियान के तहत 21 जून से 5 जुलाई तक 143376 लोगों को टीका लगाया गया है। इस अभियान के दौरान 18-44 आयु वर्ग के एक लाख 671 लोगों को तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के 42690 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। इनमें आलोट विकासखंड में 17689, बाजना विकासखंड में 8149, सैलाना विकासखंड में 9758, जावरा विकासखंड में 21255, पिपलोदा विकासखंड में 11459, रतलाम ग्रामीण में 23101 तथा रतलाम शहर में 51965 का वैक्सीनेशन किया गया। जिले में सोमवार को 12 हजार 323 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया कोविड महाअभियान के तहत 5 जुलाई को कोविशील्ड का द्वितीय डोज दिया गया। जिले में सोमवार को 12 हजार 323 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।

इस दौरान आलोट विकासखंड में 1094, बाजना विकासखंड में 524, सैलाना विकासखंड 503, जावरा विकासखंड में 2120, पिपलोदा विकासखंड में 1042, रतलाम ग्रामीण 1081, रतलाम शहर में 5959 का वैक्सीनेशन किया गया। इस दौरान 18 से 44 आयु वर्ग के 227 लोगों को वैक्सीन लगाई गई जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु के 12096 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। सोमवार को 44 वर्ष के 227 लोगों में आलोट विकासखंड के 106 तथा जावरा विकासखंड के 121 लोगों को टीका लगाया गया। सीएमएचओ डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया कि कल दिनांक 6 जुलाई 2021 को मंगलवार होने के कारण कोविड-19 वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा।

Tags:    

Similar News