नागपुर शहर में बचे हैं 11 तालाब, दो हुए समाप्त

भोसलेकालीन तालाब हैं शामिल नागपुर शहर में बचे हैं 11 तालाब, दो हुए समाप्त

Anita Peddulwar
Update: 2022-06-17 07:25 GMT
नागपुर शहर में बचे हैं 11 तालाब, दो हुए समाप्त

डिजिटल डेस्क, नागपुर। 15 साल में शहर में दो तालाबों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। अब शहर में केवल 11 तालाब बचे हैं। इसमें भोसलेकालीन के 4 तालाब भी शामिल हैं। 

किया जा रहा सौंदर्यीकरण
अभय कोलारकर को आरटीआई में मिली जानकारी के अनुसार शहर में अंबाझरी, गांधीसागर, सोनेगांव, सक्करदरा, गोरेवाड़ा, फुटाला, पुलिस लाइन टाकली, बिनाकी मंगलवारी, लेेंडी तालाब, पांढराबोड़ी, संजय नगर व डोब तालाब था। 15 साल में  संजय नगर व डोब तालाब का अस्तितिव खत्म हो गया। ये दोनों तालाब अनौपचारिक समझौते के तहत नष्ट हुए हैं। शहर में अब केवल 11 तालाब शेष हैं। राज्य सरकार के बजट से गांधीसागर, सोनेगांव व सक्करदरा तालाब का सौंदर्यीकरण हो रहा है। शहर में अंबाझरी सबसे बड़ा व बिनाकी मंगलवारी सबसे छोटा तालाब है। अंबाझरी, फुटाला, सोनेगांव, गांधीसागर व सक्करदरा तालाब भोसलेकालीन तालाब हैं। 

Tags:    

Similar News