नागपुर एयरपोर्ट से 2 उड़ानें रद्द, 5 लेट

यात्री परेशान नागपुर एयरपोर्ट से 2 उड़ानें रद्द, 5 लेट

Anita Peddulwar
Update: 2022-06-30 04:26 GMT
नागपुर एयरपोर्ट से 2 उड़ानें रद्द, 5 लेट

डिजिटल डेस्क, नागपुर।   डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर बुधवार 29 जून को 2 विमानों की उड़ानें रद्द हो गईं तथा 5 उड़ानें विलंब से गंतव्य पर पहुंचीं। बुधवार सुबह 7.50 बजे मुंबई से आने वाली गो-फर्स्ट की उड़ान संख्या जी-8 2601 व सुबह 8.20 बजे दिल्ली जाने वाली गो-फर्स्ट की उड़ान संख्या जी-8 2516 रद्द हो गई। बुधवार दोपहर 12.30 बजे पुणे से आने वाली इंडिगाे की उड़ान संख्या 6-इ 407 करीब 21 मिनट विलंब से, सुबह 6 बजे मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-इ 6413 लगभग 31 मिनट विलंब से, दोपहर 1 बजे पुणे जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-इ 135 करीब 57 मिनट विलंब से, दोपहर 3.35 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-इ 6192 लगभग 20 मिनट विलंब से व दोपहर 3.45 बजे हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-इ 7137 करीब 15 मिनट विलंब से पहुंची।

Tags:    

Similar News