शिमला : नेशनल हाईवे-5 पर भूस्खलन, पांच मजदूर घायल

शिमला : नेशनल हाईवे-5 पर भूस्खलन, पांच मजदूर घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-19 02:30 GMT
हाईलाइट
  • घटना की सूचना के बाद पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
  • भूस्खलन से शहर में सामान्य जीवन भी प्रभावित हो रहा है।
  • हिमाचल प्रदेश के शिमला के पास मेहली में भारी बारिश से नेशनल हाईवे-5 पर भूस्खलन के कारण पांच मजदूर घायल हो गए।

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला के पास मेहली में भारी बारिश से मंगलवार को नेशनल हाईवे-5 पर भूस्खलन के कारण पांच मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। भूस्खलन से शहर में सामान्य जीवन भी प्रभावित हो रहा है।

 

 

फायर अधिकारी सोम प्रकाश ने कहा, "जब मैं इस स्थान पर पहुंचा तो मैंने देखा कि यहां 5 मजदूर फंस गए थे। उनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सभी को आईजीएमसी भेजा गया है। "उन्होंने बताया कि पिछले दो तीन दिनों के दौरान भारी बारिश के चलते भूमि के स्तर में भूस्खलन हो गया है। खराब मौसम और ज्यादा बारिश हुई है जिससे यहां की जमीन नरम हो गई है।

 

 

वहीं भूस्खलन के कारण कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 18 मील के पास बंद हो गया है। बारिश के कारण मार्ग में यहां पहाड़ी से भारी मलबा आ गिरा है। इससे मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। दूसरी तरफ सुबह मनाली के वाहणू पुल के पास भी भूस्खलन के कारण मार्ग बंद हो गया था। हालांकि यहां से मार्ग को बहाल कर दिया है, लेकिन 18 मील के पास अभी तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। इस कारण पर्यटकों के सैंकड़ों वाहन मार्ग के दोनों ओर फंसे हुए हैं।


 

Similar News