वन विभाग में 53 अधिकारियों के तबादले

वन विभाग में 53 अधिकारियों के तबादले

Anita Peddulwar
Update: 2020-08-12 08:58 GMT
वन विभाग में 53 अधिकारियों के तबादले

डिजिटल डेस्क,नागपुर। राज्य में के वन विभाग में काम करने वाले 53 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले एक साथ किए गए।  इस संबंध में मुख्यालय को पत्र प्राप्त हुआ है। तबादले में मुख्य वन संरक्षक से लेकर विभागीय वनाधिकारी तक कई वरिष्ठ अधिकारियों की बदली की गई है, जिसमें नागपुर सहित विदर्भ के अधिकारी शामिल हैं। इसमें नागपुर के सामाजिक वनीकरण विभाग के वनसंरक्षक के पद पर डॉ. किशोर मानकर, महाराष्ट्र राज्य प्राणिसंग्राहलय प्राधिकरण के सदस्य सचिव पद पर ए. एस कलस्कर की नियुक्ति की गई है। मुख्य वन संरक्षक विवेक खांडेकर को पदोन्नति कर सामाजिक वनीकरण अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक पुणे मुख्यालय भेजा गया है।

ताड़ोबा अंधारी व्याघ्र प्रकल्प के क्षेत्र संचालक एन.आर. प्रवीण की पदोन्नति हुई है। उन्हें चंद्रपुर का मुख्य वनसंरक्षक (प्रादेशिक) बनाया गया है। 14 उपसंरक्षकों की संरक्षक पद पर पदोन्नति हुई हैं। विभागीय वन अधिकारी उत्तम सावंत की भारतीय वन सेवा में नियुक्ति के बाद अब सह्याद्री व्याघ्र प्रकल्प उपसंचालक करांड में पदोन्नति हुई है।  नंदकिशोर काले की बदली ताड़ोबा अंधारी व्याघ्र प्रकल्प (गाभा क्षेत्र) में उपसंचालक के पद पर हुई है। एसबी भलावी की पदोन्नति चंद्रपुर में उपवनसंक्षक के पद पर हुई है।   

Tags:    

Similar News