विवाद की बजाय संवाद पर जोर देने वाला नेता अच्छा : उद्धव ठाकरे

विवाद की बजाय संवाद पर जोर देने वाला नेता अच्छा : उद्धव ठाकरे

Anita Peddulwar
Update: 2021-06-26 13:58 GMT
विवाद की बजाय संवाद पर जोर देने वाला नेता अच्छा : उद्धव ठाकरे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि विवाद के बजाय संवाद पर जोर देकर समाज का चारों ओर से रक्षा करने वाला व्यक्ति सच्चा नेता होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों और कमजोर लोगों को सशक्त बनाने के काम में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि संघर्ष कब करना है और संवाद कब करना है। इस बात की जिसको समझ होती है वह विवाद के बजाय संवाद पर जोर देकर समाज की रक्षा करके सच्चा नेता बन सकता है। 

शनिवार को मुख्यमंत्री ने कोल्हापुर में छत्रपतिशाहू महाराज अनुसंसाधन प्रशिक्षण व मानव सांस्था (सारथी) के पहले उपकेंद्र का ऑनलाइन पद्धति से उद्धाटन हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि राजर्षि शाहूजी महाराज जयंती के मौके पर सारथी का उपकेंद्र शुरू हुआ है। सरकार मराठा समाज को न्याय देने के लिए कटिबद्ध है। सरकार ने मराठा आरक्षण के लिए कानूनी लड़ाई को छोड़ा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मराठा आरक्षण को लेकर राज्यसभा सांसद छत्रपति संभाजीराजे की संयमी भूमिका सराहनीय है। 

प्रदेश के सार्जवनिक निर्माण कार्य मंत्री तथा मराठा आरक्षण उपसमिति के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि सरकार की भूमिका मराठा समाज को न्याय देने की है। मराठा समाज की विभिन्न मांगों को लेकर सरकार संवेदनशील है। वहीं सांसद संभाजी राजे ने सरकार से कोल्हापुर उपकेंद्र के लिए कम से कम 5 एकड़ जमीन देने की मांग की। इस मौके पर श्रीमंत छत्रपतिशाहू महाराज, प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुश्रीफ, प्रदेश के गृह राज्य मंत्री सतेज पाटीलसहित स्थानीय सांसद और विधायक मौजूद थे। सारथी संस्था का उपकेंद्र कोल्हापुर केराजाराम महाविद्यालय के प्री आईएएस ट्रेनिंग सेंटर परिसर की इमारत में शुरू हुआ है। इस उपकेंद्र से मराठा समाज के विद्यार्थी और शोधकर्ता व अध्ययनकर्ताओं को अच्छी सुविधाएं मिल सकेंगी।  

Tags:    

Similar News