10 मिनट की शाॅर्ट फिल्म देगी सुरक्षा का संदेश, फायर डिपार्टमेंट पर पहली बार बनी फिल्म

10 मिनट की शाॅर्ट फिल्म देगी सुरक्षा का संदेश, फायर डिपार्टमेंट पर पहली बार बनी फिल्म

Anita Peddulwar
Update: 2018-12-19 08:30 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर महानगरपालिका के इतिहास में पहली बार हुआ है जब फायर डिपार्टमेंट पर कोई शाॅर्ट फिल्म बनाई जा रही है। यह फिल्म आने वाले समय में शहर के सिनेमागृहों में दिखाई जा सकती है। 10 मिनट की बनी इस शाॅर्ट फिल्म को जनजागरूकता के उद्देश्य से शहर की एक निजी संस्था बना रही है। इस फिल्म की कस्तूरचंद पार्क पर शूटिंग की गई। दो दिनों से इस जगह पर फायर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस फिल्म की शूटिंग में लगे थे। यह फिल्म सार्वजनिक तौर पर शूट किए जाने के दौरान भी कई लोगों ने देखा कि दमकल विभाग जब आग लगने की सूचना मिलती है तब कैसे कार्य करती है। फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों का भी इस फिल्म के माध्यम से कार्य करने का जज्बा बढ़ेगा। फायर डिपार्टमेंट  के अधिकारी चंदनखेडे ने बताया कि इस फिल्म के माध्यम से जनजागृति का कार्य किया जाएगा। 

नागरिकों को बताएंगे जिम्मेदारी
इस फिल्म में फायर  कर्मियों की कार्यशैली, उनके अग्निरोधक यंत्रों के उपयोग करने के तरीके, आग लगने पर कैसे वह जान और माल की हिफाजत करते हैं। इन तमाम बातों को दिखाया जा रहा है। इसके साथ इस फिल्म में वह भी बातें हैं, कि किसी भी नागरिक की क्या जिम्मेदारी होती है। नागपुर में यह पहली बार फिल्म बन रही है। दमकल विभाग के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब कोई उनकी कार्यशैली और कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से शार्ट फिल्म बनाया है। इस फिल्म को संभवत: सोशल मीडिया के चैनलों पर भी दिखाई देगी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कस्तूरचंद पार्क पर सतरंगी छठा को बिखेरा। कर्मचारियों ने ऊंची इमारत में आग लगने पर क्या सावधानी बरतते हुए कार्य करते हैं। संकरी गली में आग लगने पर वहां रहने वाले नागरिकों की जीवनरक्षा कैसे की जाती है। इस बारे में इस फिल्म के मार्फत दिखाने की कोशिश की गई है। 
 

Similar News