मुंबई एयरपोर्ट पर कचरे के डिब्बे से मिला एक करोड़ रुपए का सोना

मुंबई एयरपोर्ट पर कचरे के डिब्बे से मिला एक करोड़ रुपए का सोना

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-12 18:16 GMT
मुंबई एयरपोर्ट पर कचरे के डिब्बे से मिला एक करोड़ रुपए का सोना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने एक करोड़ से ज्यादा सोने की तस्करी के आरोप में मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बड़ी चालाकी से सोना कचरे के डिब्बे में छिपाने की कोशिश की लेकिन एआईयू अधिकारियों की उस पर पहले से नजर थी। शक है कि पकड़ा गया आरोपी तस्करों के बड़े गिरोह से जुड़ा हो सकता है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद कुंही कोप्पा इरशाद है। इरशाद जेट एयरवेज की उड़ान संख्या 9डब्ल्यू 537 से दुबई से मुंबई पहुंचा था। शक के आधार पर एआईयू अधिकारियों ने इरशाद का पीछा किया और उसे शौचालय के कचरे के डिब्बे में कुछ रखते देखा। अधिकारियों ने फेंका गया समान निकाल कर देखा तो किसी सख्त चीज पर भूरे रंग का टेप लपेटा हुआ नजर आया। टेप खोला गया तो अधिकारी हैरान थे क्योंकि कचरे में फेंकी गई चीज दरअसल सोना थी जिसका कुल वजन 3 किलो 729 ग्राम था।

बरामद सोने की कीमत 1 करोड़ चार लाख रुपए से ज्यादा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे दुबई हवाई अड्डे पर एक शख्स ने सोना सौंपा था और शौचालय में स्थित कचरे के डिब्बे में रखने को कहा था। बदले में उसे कुछ रूपए देने का वादा किया गया था। बरामद सोना जब्त कर आरोपी के खिलाफ कस्टम्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने पुराने कपड़े के नाम पर सोने, केसर और सिगरेट की तस्करी के मामले का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने मुंबई स्थित एयर पार्सल सार्टिंग ऑफिस से दो करोड़ 73 लाख का माल बरामद किया है। अधिकारियों के मुताबिक विदेश से पार्सल में पुराने कपड़े और खाद्य पदार्थ होने की जानकारी देकर भेजे जाते थे लेकिन असल में इसमें कीमती सामान रखा होता था। छापेमारी के दौरान डीआरआई ने विलेपार्ले एपीएसओ से 145 किलो केसर, एक लाख गुडंग गरम सिगरेट और 1.86 किलो सोना बरामद किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Similar News