हिंदुओं को बांट रही है भाजपाः उद्धव ठाकरे 

मुंबई हिंदुओं को बांट रही है भाजपाः उद्धव ठाकरे 

Anita Peddulwar
Update: 2022-04-30 13:46 GMT
हिंदुओं को बांट रही है भाजपाः उद्धव ठाकरे 

डिजिटल डेस्क, मुंबई । मुख्यमंत्री और शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर राज्य में हिन्दुओं को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी महाराष्ट्र को हिंदुविरोधी दर्शाना चाहती है। ठाकरे शनिवार को कोंकण और पश्चिमी तथा उत्तर महाराष्ट्र के पार्टी जिला अध्यक्षों को ऑनलाइन संबोधन कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि भाजपा महाराष्ट्र को “हिंदू-विरोधी” दर्शाना चाहती है जैसा कि उसने इससे पहले पश्चिम बंगाल और केरल के मामले में किया था। ठाकरे ने कहा कि “हम हमेशा कहते हैं कि महाराष्ट्र दिशा दिखाता है। अब महाराष्ट्र को फिर से दिशा दिखाना चाहिए। महाराष्ट्र में हिंदुओं और मराठियों तथा गैर मराठियों को बांटना भाजपा की साजिश है। उद्धव ने कहा कि हमारे विरोधियों को मालूम होना चाहिए कि शिवसेना मतलब क्या और शिवसेना की ताकत क्या है। इनके मन में मराठी को लेकर प्रेम नहीं है, हिंदुत्व को लेकर प्रेम नहीं, केवल खुद से प्रेम है। ये अपने कर्म से मर जाएंगे। बाकी कुछ करने की जरुरत नहीं है। ठाकरे द्वारा पार्टी नेताओं को संबोधित करने के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने पत्रकारों से कहा कि ठाकरे ने पार्टी संगठन बनाने पर जोर दिया।   
 

Tags:    

Similar News