CM भूपेश का बड़ा कुनबा, राज्यपाल ने 9 विधायकों को दिलाई मंत्री पद की शपथ

CM भूपेश का बड़ा कुनबा, राज्यपाल ने 9 विधायकों को दिलाई मंत्री पद की शपथ

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-25 06:39 GMT
हाईलाइट
  • छत्तीसगढ़ में बना नया मंत्रिमंडल
  • राज्यपाल आनंदीबेन ने 9 विधायकों को दिलाई मंत्री पद की शपथ

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज (मंगलवार) को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नया मंत्रिमंडल तैयार हो गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में 9 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भूपेश बघेल कैबिनेट में रवींद्र चौबे, प्रेमसाय सिंह, मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, शिव डहरिया ने छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। 

इसके अलावा रूद्र गुरु कुमार, उमेश पटेल, अनिला भेड़िया और जयसिंह अग्रवाल ने भी छत्तीसगढ़ में मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुनबे में कैबिनेट में कुल 12 मंत्री हो गए हैं। टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वजय साहू पहले ही कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं। राज्य में मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री हो सकते हैं। इस तरह एक पद अभी खाली है।

 

 

 

 

नया मंत्रिमंडल बनने के साथ ही सक्ती से विधायक और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, दुर्ग शहर से तीसरी बार चुने गए वरिष्ठ‌ विधायक अरुण वोरा को उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके साथ ही पीसीसी की कमान आदिवासी नेता को देने की तैयारी है। मंत्री पद की दौड़ में शामिल रहे अमरजीत भगत को पीसीसी अध्यक्ष बनाया जा रहा है। वे आक्रामक शैली की राजनीति के लिए जाने जाते हैं।
 

Similar News