दुखद: ब्यावरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का निधन, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज

दुखद: ब्यावरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का निधन, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज

Bhaskar Hindi
Update: 2020-09-15 05:43 GMT
दुखद: ब्यावरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का निधन, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज

डिजिटल डेस्क, ब्यावरा। मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का निधन हो गया है। मंगलवार सुबह दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। विधायक दांगी कोरोना पॉजिटिव थे। जानकारी के मुताबिक उन्हें फेफड़ों में इंफेक्शन भी था। 

 

 

25 अगस्त को गोवर्धन दांगी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें पहले भोपाल के चिरायु अस्पताल में एडमिट किया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके निधन से पूरे ब्यावरा में शोक का माहौल है। विधायक गोवर्धन दांगी के निधन से मध्य प्रदेश में एक और सीट रिक्त हो गई है। ऐसे में अब मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर नहीं 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने की स्थिति बन गई है।

Tags:    

Similar News