एक पहल: कांग्रेस नेता मोहिनी अग्रवाल ने सीहोर के संकल्प वृद्धाश्रम में करवाया 'दीनदयाल रसोई' का आयोजन

एक पहल: कांग्रेस नेता मोहिनी अग्रवाल ने सीहोर के संकल्प वृद्धाश्रम में करवाया 'दीनदयाल रसोई' का आयोजन

Bhaskar Hindi
Update: 2020-08-24 10:49 GMT
एक पहल: कांग्रेस नेता मोहिनी अग्रवाल ने सीहोर के संकल्प वृद्धाश्रम में करवाया 'दीनदयाल रसोई' का आयोजन

डिजिटल डेस्क, सीहोर। कोरोना महामारी से पूरी दुनिया लड़ रही है। इस संकट के समय में लोग एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। लोगों को हर तरह की मदद देने के लिए शासन-प्रशासन, सरकारें और सभी राजनीतिक दल आगे आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भी आज (सोमवार) संकल्प वृद्धाश्रम और रेन बसेरा में ऐसी ही एक मिसाल पेश करते हुए दीनदयाल रसोई का आयोजन करवाया गया। 

 

 

 

कांग्रेस कार्यकर्ता मोहिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीहोर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोरोना संकट काल में पूर्व मंत्री एंव सांसद सज्जन सिंह वर्मा  के जन्मदिन के उलपक्ष्य में सरकार द्वारा जारी सभी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए लोगों को भोजन करवाया गया। इस दौरान जरुरतमंदो को भोजन के पैकेट भी वितरित किए गए। बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ता मोहिनी अग्रवाल इस कोरोना संकट काल में लगातार लोगों की हर संभव मदद कर रही हैं। 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News