नगरोत्थान निधि वितरण को लेकर भाजपा में घमासान

समान वितरण करने की मांग नगरोत्थान निधि वितरण को लेकर भाजपा में घमासान

Anita Peddulwar
Update: 2023-03-24 12:23 GMT
नगरोत्थान निधि वितरण को लेकर भाजपा में घमासान

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। चंद्रपुर शहर में नगरोत्थान महाअभियान निधि के विरतण को लेकर भाजपा के पूर्व पार्षदों में घमासान शुरू हो गया है। 12 करोड़ 99 लाख की निधि में से पूर्व महापौर राखी कंचर्लावार व पूर्व उपमहापौर राहुल पावडे इन दोनों के प्रभाग में करीब 9 करोड़ 22 लाख की निधि के काम मंजूर करने के चलते भाजपा के 11 महिला पार्षदों ने आयुक्त से मुलाकात कर समान निधि वितरण करने की मांग की। निधि वितरण में भेदभाव के कारण फिर एक बार भाजपा में दो फाड़ होने की स्थिति  निर्माण हो गई है। 

गौरतलब है कि, पिछले करीब 11 माह से मनपा में प्रशासक राज है किंतु पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार के आशीर्वाद से मनपा में पूर्व पदाधिकारियों की चलती है। ऐसे में मनपा को नगरोत्थान महाअभियान योजना का 12 करोड़ 99 लाख की निधि मिली। निधि मनपा के सभी क्षेत्र में लगभग समान वितरण होगी, ऐसी उम्मीद पूर्व पार्षदों की थी लेकिन पूर्व महापौर राखी कंचर्लावार, उपमहापौर राहुल पावडे इन दोनों के ही प्रभाग में करीब 9 करोड़ 22 लाख के काम प्रस्तावित किए हैं। वहीं पूर्व महापौर के पति तथा भानापेठ के पूर्व पार्षद संजय कंचर्लावार और अन्य कुछ पार्षदों के प्रभाग में इस निधि से काम लिए गए हंै। दो पूर्व पदाधिकारियों के ही प्रभाग में सर्वाधिक निधि के काम मिलने से भाजपा के कुछ पार्षदों में नाराजगी व्यक्त की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को भाजपा पदाधिकारी व पूर्व पार्षदों की राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बैठक बुलाई गई थी। बैठक में कुछ महिला पार्षदों  पर चर्चा हुई। इसके बाद पूर्व महापौर अंजली घोटेकर, पूर्व पार्षद सविता कांबले, पुष्पा उराडे, वंदना जांभुलकर, माया उईके, शीतल आत्राम, छबू वैरागडे, शीला चव्हाण, शीतल गुरनुले, वंदना तिखे ऐसे 11 पूर्व पार्षदों ने मनपा में पहुंचकर आयुक्त विपीन पालिवाल से मुलाकात की। भेदभाव करने की बात करते हुए नाराजगी व्यक्त की। निधि समान वितरित करने की मांग की। 

 

Tags:    

Similar News