साइक्लोन इफेक्ट: नागपुर में जून में हो रहा जाड़े का अहसास

साइक्लोन इफेक्ट: नागपुर में जून में हो रहा जाड़े का अहसास

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-05 05:42 GMT
साइक्लोन इफेक्ट: नागपुर में जून में हो रहा जाड़े का अहसास

डिजिटल डेस्क, नागपुर। चक्रवात का असर  नागपुर में देखने को मिला। सुबह से ही झमाझम बारिश होने लगी। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवा ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। पारा भी 30 डिग्री के नीचे आ गया। बारिश थमने के कुछ समय बाद सूर्यदेव ने दर्शन तो दिए, लेकिन कुछ समय बाद ही बादलों ने घेर लिया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिन नागपुर सहित पूरे विदर्भ में बारिश का अनुमान है। गुरुवार को नागपुर में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश केे चलते रात को भी सिरहन रही। कूलर,एसी की बजाए पंखे से ही लोगों ने रात गुजारी

2.7 डिग्री गिरा तापमान
बुधवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के साथ ही अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से 11.7 डिग्री सेल्सियस कम है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने की वजह से न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो औसत तापमान से 5.9 डिग्री सेल्सियस कम है। बारिश की वजह से अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही औसत तापमान से काफी कम है। इसकी वजह से मौसम ठंडा हो गया है। गुरुवार को बारिश के बाद ठंडी हवाओं ने पंखे तक बंद करा दिए। 

Tags:    

Similar News