अतिवर्षा एवं बाढ की स्थिति की जानकारी हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित!

अतिवर्षा एवं बाढ की स्थिति की जानकारी हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-06-17 09:11 GMT
अतिवर्षा एवं बाढ की स्थिति की जानकारी हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित!

डिजिटल डेस्क | अलिराजपुर कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता के दिशा निर्देशन में जिले में अतिवर्षा एवं बाढ की स्थिति से निपटने की जानकारी संबंधित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 29 में भू-अभिलेख कार्यालय अलीराजपुर में उक्त जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। उक्त कंट्रोल रूम 24 घंटे सतत क्रियाशील रहेगा। इसका संपर्क नं. 07394-233045 है।

कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक अधीक्षक भू अभिलेख श्री सतीश व्यास के मार्गदर्शन में संचालित रहेगा। जिनका संपर्क नं. 9754318266, 9329318578 तथा राजस्व निरीक्षक भू अभिलेख श्री भरतकुमार भेवंदिया का संपर्क नं. 7223088707 है।

बाढ एवं अतिवर्षा संबंधित स्थिति में उक्त नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News