अंग्रेजी शासन के सिक्के: सिक्का चोरी मामले में नया मोड़, फरियादी मजदूर बने आरोपी, गुजरात पुलिस ने मजदूरों को अलीराजपुर से किया गिरफ्तार

सिक्का चोरी मामले में नया मोड़, फरियादी मजदूर बने आरोपी, गुजरात पुलिस ने मजदूरों को अलीराजपुर से किया गिरफ्तार
  • सोना सिक्का कांड में अब नया मोड़
  • बैजड़ा गांव से मजदूर गिरफ्तार
  • गुजरात की नवसारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • मजदूरों ने पुलिस कर्मियों पर लगाया था चोरी का आरोप

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अलीराजपुर जिले के सोंडवा के बैजड़ा गांव से भूचाल मचाने वाले सोना सिक्का कांड में अब नया मोड़ सामने आया है। गुजरात की नवसारी पुलिस ने बैजड़ा गांव पहुंचकर 199 ब्रिटिशकालीन सिक्के बरामद किए और उमराली गांव के एक सोना-चांदी के व्यापारी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अपने साथ मजदूरों को भी गिरफ्तार कर ले गई।

निजी न्यूज चैनल आज तक की खबर के मुताबिक अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को बताया कि गुजरात पुलिस ने 199 सिक्के बरामद किए हैं। ये सोने के सिक्के उन 241 सिक्कों से अलग बताए जा रहे हैं, जिन्हें चुराने का आरोप सोंडवा के पुलिसकर्मियों पर लगा है। बता दें कि 241 सिक्के चुराने के आरोप में पुलिस ने सोंडवा थाने के सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी, लेकिन पुलिस कुछ बरामद नहीं कर सकी और सभी को जेल भेज दिया गया था

सोंडवा थाने के मजदूर फरियादी रमकुबाई बाई, दिनेश, राजू और बाजरीबाई को नवसारी जिले के बिलीमोरा गांव से सोने के सिक्के चोरी करने के आरोप में गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुजरात पुलिस ने जिन मजदूरों को गिरफ्तार किया उनके पीछे की वजह नवसारी के शब्बीरभाई नामक शख्स की शिकायत बताई जा रही है। आपको बता दें मजदूरों को मकान गिराने के दौरान जो सोने के सिक्के मिले थे। उन्हें लेकर मजदूर अलीराजपुर लेकर आ गए थे। जिस मकान मालिक का मकान गिर रहा था, उसने मजदूरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, इसी एफआईआर पर गुजरात की नवसारी पुलिस ने अलीराजपुर पुलिस के सहयोग से 25 दिसंबर को सोंडवा के बैजड़ा गांव से आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद घर में छिपाकर रखे और 199 सिक्के बरामद किए।

चोरी सिक्कों के मामले में ट्विस्ट यह है कि जिन मजदूर फरियादियों ने 19 जुलाई 2023 को सोंडवा के तत्कालीन टीआई विजय देवड़ा और तीन अन्य पुलिसकर्मियों पर जार्ज पंचम के दौर के 241 सिक्के चुराने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करवाई थी, अब उन्हीं मजदूर फरियादियों को सिक्कों के दूसरे मामले में गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Created On :   31 Dec 2023 8:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story