बिहार चुनाव 2025: AIMIM चीफ ओवैसी ने चुनाव प्रचार की शुरूआत, NDA और महागठबंधन पर साधा निशाना

AIMIM चीफ ओवैसी ने चुनाव प्रचार की शुरूआत, NDA और महागठबंधन पर साधा निशाना
AIMIM चीफ ओवैसी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी के महागठंबधन प्रदेश के मुस्लिक वर्ग की उपेक्षा करने के आरोप लगाए हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पार्टियां तेजी से चुनाव प्रचार कर रही है। इसी क्रम में आज से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने प्रचार की शुरूआत कर दी है। पार्टी चीफ ओवैसी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी के महागठंबधन प्रदेश के मुस्लिक वर्ग की उपेक्षा करने के आरोप लगाए हैं। इसी के साथ उन्होंने बीजेपी के बयानों की अलोचना भी की है।

चुनावी जनसभा को किया संबोधित

पार्टी चीफ ने गोपालगंज जिले से चुनावी प्रचार की शुरूआत की। जहां पर एक चुनावी जनसभा को संबोधिक किया। इस दौरान ओवैसी ने सवाल करते हुए कहा कि बिहार में मुस्लिम समुदाय का मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता है। क्योंकि प्रदेश में कुल आबादी के अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी 17 फीसदी है।

ओवैसी की पार्टी बिहार की 32 विधासभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके लिए उनकी पार्टी ने गोपालगंज से चुनाव प्रचार की शुरूआत आज से की है। ओवैसी ने मंगलवार को जिले के एक गांव में रैली और जनसभा की है।

महागठबंधन को लेकर कही ये बात

असदुद्दीन ओवैसी ने महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के दावेदार पर तंज कसते हुए कहा, "बिहार की कुल आबादी में 17 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व अल्पसंख्यक समुदाय करता है, तो ऐसे में राज्य में एक मुसलमान मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता? हालांकि, उन्हें तीन परसेंट आबादी से आए शख्स और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाने का वादा करने में कोई दिक्कत नहीं है।"

AIMIM चीफ का आगे कहना है, "कांग्रेस, आरजेडी और समाजवादी पार्टी जैसे विपक्षी राजनीतिक दलों के नेता मुस्लिम समुदाय के लोगों को पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) का डर दिखाते हैं और फिर उनसे अपने लिए वोट मांगते हैं। हालांकि, यह सभी पार्टियां खुद कभी भाजपा को रोक नहीं पाईं, लेकिन वह मुस्लिम मतदातओं का वोट हासिल करने के लिए लगातार इस तरह की जुमलेबाजी करते रहते हैं।"

Created On :   28 Oct 2025 9:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story