Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव में महागठबंधन का साहस बढ़ाएंगे अखिलेश यादव, पत्नी संग पहुंचेंगे बिहार, यहां देखें तारीख

बिहार चुनाव में महागठबंधन का साहस बढ़ाएंगे अखिलेश यादव, पत्नी संग पहुंचेंगे बिहार, यहां देखें तारीख

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। हर जगह तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बार एनडीए वर्सेस इंडिया गठबंधन के बीच की चुनावी जंग बहुत ही ज्यादा अहम और दिलचस्प होने वाली है। यूपी के भी कई नेता इस बार बिहार के चुनाव प्रचार-प्रसार में साथ देने के लिए सामने आए हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अपनी पत्नी के साथ महागठबंधन के चुनाव प्रचार में साथ देने के लिए अपनी पत्नी डिंपल के साथ बिहार पहुंचेंगे। जानकारी के मुताबिक, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए 1 नवंबर को बिहार जाएंगे।

बिहार चुनाव प्रचार में शामिल होंगे सपा अध्यक्ष

सपा अध्यक्ष के साथ उनकी पत्नी और मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव भी बिहार के चुनाव प्रचार के लिए जा सकती हैं। अखिलेश यादव तीन दिन तक बिहार दौरे पर रह सकते हैं और वे कई जनसभाएं भी कर सकते हैं।

समाजवादी पार्टी ने की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

समाजवादी पार्टी की तरफ से बिहार विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, आजम खान, अफजल अंसारी और इसके अलावा भी करीब 20 अन्य नेता शामिल होंगे।

बिहार में कब होंगे चुनाव?

बता दें, बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं। पहला चरण 6 नवंबर (121 विधानसभा सीटों पर) और दूसरा 11 नवंबर (122 विधानसभा सीटों पर) होगा। इन दोनों चरणों के नतीजे 14 नवंबर को सामने आएंगे। साथ ही बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म होने वाला है।

Created On :   28 Oct 2025 4:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story