SIR 2.0: क्यों जरूरी है SIR? 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR होने की घोषणा पर चिराग पासवान का रिएक्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दूसरे चरण की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) करवाए जाने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद से ही सियासी गलियारों में वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया। इस क्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जब बिहार में SIR हुई थी, तो हमने इसका स्वागत किया था। उन्होंने आगे कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र के लिए यह बहुत जरूरी है।
चिराग पासवान की प्रतिक्रिया
12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में SIR के दूसरे चरण पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि हमने हमेशा कहा है कि SIR होनी चाहिए। SIR इसलिए होनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मतदाता सूची में किसी भी तरह की कोई छेड़छाड़ न हुई हो। जब बिहार में SIR हुई थी, उस समय भी हमने इसका स्वागत किया था। एक मजबूत लोकतंत्र के लिए यह बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़े -कांग्रेस के अभेद किले में एनडीए लगा सकता है सेंध, बिक्रम सीट से पिछली बार के निर्वाचित कांग्रेस विधायक ने थाम लिया था बीजपी का दामन
चंद्रशेखर बावनकुले ने क्या कहा?
SIR के दूसरे चरण पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मेरे क्षेत्र की सूची में 5 लाख 40 हजार वोट हैं। अगर कोई कहीं और जाता है, तो उसका नाम उस क्षेत्र में भी जुड़ जाता है, लेकिन कटता नहीं है। वो कहीं और जाता है, लेकिन उसका नाम उस क्षेत्र से नहीं कटता। बिना सर्वे कराए सही बातें सामने नहीं आएंगी। चुनाव आयोग ने अच्छा कदम उठाया है।
कहां होगा SIR? यहां देखें लिस्ट
चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बताया कि बिहार में एसआईआर का काम पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अब भारत के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर करवाई जाएगी। वहीं, दूसरे चरण में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में एसआईआर का काम शुरू किया जाएगा।
Created On :   28 Oct 2025 4:11 PM IST













