Abu Azmi On Vande Mataram: वंदे मातरम् के अनिवार्य होने पर बोले अबू आजमी, कहा- 'मुसलमानों का भी ख्याल रखा...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के इकलौते विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के अनिवार्य होने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसके अनिवार्य होने वाले फैसले पर कहा है कि, वंदे मातरम् को अनिवार्य करना सही नहीं है। इससे मुस्लिम भावनाओं को ठेस पहुंचती है। मुस्लिम धर्म की भावनाओं का भी सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने बीजेपी को घेरते हुए कहा है कि, वोट के लिए बीजेपी कुछ भी कर सकती है। वंदे मातरम् जैसे मुद्दों को उठाकर मुस्लिम को परेशान करने की कोशिश की जाती है। बीजेपी हमेशा ही हिंदू और मुस्लिम के मुद्दे पर जोर देती है और सामने लाती है।
अबू आजमी ने क्या कहा?
अबू आजमी ने कहा है कि, बीजेपी चाहती है कि मुस्लिम हमेशा ही दुखी रहें। उनके अंदर अहंकार भरा हुआ है, जो गांधी और अंबेडकर को मानते हैं, उन्हें एकसाथ होकर इनको रोकना होगा। वंदे मातरम् के मामले को लेकर कहा कि, मैं कोई पत्र नहीं दूंगा, ना ही विरोध करूंगा। जिसको जो करना है वो कर सकता है। इसके आगे उन्होंने महापालिका चुनाव पर कहा कि, मैं किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होने वाला हूं। जो लोग उत्तर भारतीयों को गालियां देते हैं, उनके साथ हम नहीं जाते हैं। जो लोग लाउडस्पीकर उतारने की बात करते हैं, उनके साथ भी हमारा कोई भी नाता नहीं है। हम पहले कांग्रेस के साथ गए थे लेकिन हमें सिर्फ और सिर्फ धोखा मिला है।
यह भी पढ़े -चंडीगढ़ में पेट डॉग्स पर सख्ती खतरनाक नस्लों पर बैन, 10 हजार जुर्माना और रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
कांग्रेस पर बोले अबू आजमी
अबू आजमी ने कांग्रेस पार्टी के नेता, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लेकर कहा कि, मराठी लोग अच्छे हैं, लेकिन किसी चीज को जबरदस्ती थोपना तो बिल्कुल भी सही नहीं है। ये हमारी बात है। सोनिया गांधी को जर्सी गाय जैसी चीजें कही गई हैं, ये बहुत ही गलत है। राहुल गांधी ने कभी भी इस तरह की शुरुआत नहीं की है, सोनिया गांधी के बारे में जो भी कहा गया है वो एक तरह का अपमान ही है।
Created On :   30 Oct 2025 4:25 PM IST












